{"_id":"699f4930cde2e227ca0531a6","slug":"bike-rider-dies-after-losing-balance-on-speed-breaker-narnol-news-c-196-1-nnl1010-136556-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: स्पीड ब्रेकर पर संतुलन बिगड़ने से गिरे बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: स्पीड ब्रेकर पर संतुलन बिगड़ने से गिरे बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
फोटो 01 रविंद्र की फाईल फोट
- फोटो : 1
नारनौल। साले की बेटी के जन्मदिन समारोह में शिरकत करने आ रहे बाइक सवार की स्पीड ब्रेकर पर संतुलन बिगड़ने से मंगलवार रात मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
अलवर के एनईबी कॉलोनी निवासी राजन सिंह ने बताया कि उसके छोटे भाई 31 वर्षीय रविंद्र उर्फ रवि का ससुराल नारनौल में है। मंगलवार को वह उसके साले हरचंद सिंह की बेटी के जन्मदिन समारोह में शिरकत करने के लिए बाइक से आ रहा था।
उन्होंने बताया कि जब उसका भाई निवाज नगर से होते हुए बाइपास पर पहुंचा तो स्पीड ब्रेकर पर उछलने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इस हादसे में मुंह के बल गिरने से रविंद्र के माथे में हेलमेट के टुकड़े धंस गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
राजन सिंह ने बताया कि रविंद्र उसके साथ अलवर के चूड़ी मार्केट में दुकान चलाता था। साल 2018 में उसकी शादी नारनौल के खड़खड़ी मोहल्ला निवासी हरचंद की बहन के साथ हुई थी। रविंद्र के दो बच्चियां हैं जिनमें से छोटी लड़की महज एक साल की ही है।