{"_id":"68ffbb47e2bc001b73053822","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-dumper-narnol-news-c-196-1-nnl1010-131509-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Tue, 28 Oct 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। नांगल चौधरी जयपुर रोड पर रविवार की रात डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने फरार डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गांव अजीतपुरा निवासी हेम सिंह की कोटपुतली के ऑटो मार्केट में ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान है। रविवार देर शाम फोन पर सूचना मिली थी कि उनके ससुर की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। इसके बाद हेम सिंह दुकान बंद कर बाइक से नांगल चौधरी जा रहे थे।
रास्ते में रात साढ़े 8 बजे जब वह हरियाणा राजस्थान बॉर्डर पर बनी पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो पीछे से आए डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। डंपर चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। हेम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया और डंपर को जब्त कर लिया। पुलिस डंपर के नंबरों के आधार पर उसके मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।