फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bike falls into 10-foot-deep pit in the dark of night; two youths from Rajasthan die.

Mahendragarh-Narnaul News: रात के अंधेरे में 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरी बाइक, राजस्थान के दो युवकों की मौत

Sat, 20 Jun 2026 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bike falls into 10-foot-deep pit in the dark of night; two youths from Rajasthan die.
फोटो 11हादसे के दौरान गड्ढे में गिरी बाइक। संवाद
नांगल चौधरी। कस्बे के राव तुलाराम चौक पर तिरंगे की स्थापना के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में वीरवार देर रात बाइक गिरने से राजस्थान के गिरधारीलाल (22) और भैरूलाल (20) की मौत हो गई। गड्ढे में बाइक गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों को गड्ढे से बाहर निकालकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सड़क पर अंधेरा होने, गड्ढे के चारों ओर बैरियर का अभाव और सड़क पर संकेतक नहीं लगा होना हादसे का मुख्य कारण रहा।
विज्ञापन

राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी राहुल और पिंटू ने बताया कि वे नांगल चौधरी में शिव शक्ति आइसक्रीम के नाम से कारोबार करते हैं। उनके यहां राजस्थान के नीमच निवासी भैरूलाल और चित्तौड़गढ़ निवासी गिरधारीलाल कार्यरत थे। दोनों युवक रोज की तरह वीरवार को आइसक्रीम बेचने के बाद अपने किराये के कमरे पर लौटे थे। देर रात करीब 10 बजे के बाद वे वहां से किसी काम से बाइक पर निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब साढ़े 10 बजे उनकी बाइक राव तुलाराम चौक की ओर पहुंची। चौक के बीच खोदा गया गहरा गड्ढा अंधेरे में दिखाई नहीं दिया और बाइक सीधे उसमें जा गिरी। बाइक गिरने के आवाज सुनकर वे दौड़े हुए आए तो देखा कि दो लोग गहरे गड्ढे में गिरे हैं। उनमें से एक भैरूलाल की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दूसरा गिरधारी लाल गंभीर था। दोनों को बाहर निकाल रहे थे तब तक पुलिस भी आ गई थी।

गिरधारीलाल की दो माह पहले ही हुई थी शादी
पिंटू ने बताया कि दोनों युवक शादीशुदा थे और अपने घर के कमाऊ सदस्य थे। भैरूलाल का एक छोटा बच्चा है जिसकी परवरिश की जिम्मेदारी अब उसकी पत्नी पर आ गई है। वहीं, गिरधारीलाल की तो महज दो महीने पहले ही शादी हुई थी।


10 फुट गहरा और 15 फुट चौड़ा खोदा गया था गड्ढा
चौक के बीचों-बीच राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने के लिए करीब 10 फुट गहरा और 15 फुट चौड़ा गड्ढा खोदा गया था। यहां ध्वज स्तंभ की नींव तैयार करने का कार्य चल रहा था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे। गड्ढे के चारों ओर न तो मजबूत बैरिकेडिंग की गई थी और न ही सभी दिशाओं में चेतावनी संकेत लगाए गए थे। रात के समय पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था भी नहीं थी।


वर्जन:
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी गई। शुक्रवार देर शाम तक मृतक के परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है।
-पवन, थाना प्रभारी, नांगल चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed