फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bike driver dies in road accident

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत

Sun, 15 Oct 2023 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 15 Oct 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Bike driver dies in road accident
महेंद्रगढ़। गांव कोका के पास दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया। रेवाड़ी ले जाते समय व्यक्ति की रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव रसुलपुर निवासी पूनम ने बताया कि वह नांगल मोहनपुर में एक निजी स्कूल में पढ़ाने जाती है। शुक्रवार को अपने ससुर महेंद्र के साथ बाइक पर घर आ रहे थे। तीन बजे शाम को गांव कोका के मंदिर के पास पहुंचे तो सामने से एक बाइक चालक अपनी बाइक को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए आया और उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण वह सड़क के किनारे उछलकर गिर गई और उसके ससुर बाइक सहित सड़क पर गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए कनीना के उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया। चिकित्सकों ने महेंद्र को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे उपचार के लिए रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन उसे रास्ते में ही दम ताेड़ दिया। पुलिस ने शनिवार को पूनम के बयान पर बाइक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर शव का नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed