{"_id":"65f0b38aee71b4d8cd0d77f4","slug":"bike-collides-with-army-truck-former-sarpanch-dies-wife-injured-narnol-news-c-196-1-nnl1004-110268-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आर्मी के ट्रक से टकराई बाइक, पूर्व सरपंच की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आर्मी के ट्रक से टकराई बाइक, पूर्व सरपंच की मौत, पत्नी घायल
Wed, 13 Mar 2024 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल के नीरपुर के पास बाइक सवार दंपती आगे चल रहे आर्मी के ट्रक से टकरा गए। इसमें बाइक सवार पूर्व सरपंच व पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से नारनौल के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच कर व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, वहीं महिला का उपचार चल रहा है।
भीलवाड़ा गांव के पूर्व सरपंच सुभाष व उनकी पत्नी कमलेश सुबह 10 बजे आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए नारनौल आ रहे थे। वह नीरपुर के पास पहुंचे तो एक आर्मी का ट्रक आगे चल रहा था। उसने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे उनकी बाइक भिड़ गई। हादसे में बाइक पर सवार पूर्व सरपंच व उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन मौके पर पहुंचे और अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया। चिकित्सकों ने दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंप दिया। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।