{"_id":"604262988ebc3ee64e6fb73a","slug":"bikaner-rewari-passenger-will-run-from-today-after-348-days-narnol-news-rtk598492849","type":"story","status":"publish","title_hn":"348 दिन बाद आज से फिर शुरू होगी बीकानेर-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
348 दिन बाद आज से फिर शुरू होगी बीकानेर-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन
विज्ञापन
दैनिक रेल यात्री महासंघ की मांग पर रेलवे बोर्ड ने बीकानेर-रेवाड़ी पैसेंजर सेवा 6 मार्च से शुरू कर दी है। यह गाड़ी बीकानेर से रेवाड़ी के बीच 43 स्टेशनों पर ठहराव करेगी। बीकानेर रेलवे मंडल ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है। ट्रेन संख्या नंबर 54789/90 शनिवार छह मार्च से प्रतिदिन चलेगी।
दैनिक रेल यात्री महासंघ के प्रधान रामनिवास पाटौदा ने बताया कि लॉकडाउन से पहले महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर 32 गाड़ियों का ठहराव था। जिसमें तीन एक्सप्रेस, 6 सुपरफास्ट और 7 पैसेंजर गाड़ियां थी। इन सभी 16 गाड़ियों का आना-जाना था। एक साल बाद रेलवे ने पैसेंजर गाड़ियों की सेवा बहाल करने की शुरुआत की है। लॉकडाउन से पहले रोजाना करीब 2500 से 3000 लोग पैसेंजर गाड़ियों में सफर करते थे। उन्होंने बताया कि बीकानेर मंडल ने पहली पैसेंजर रेलवे गाड़ी सेवा शुरू की है। उन्होंने सादलपुर जंक्शन से रेवाड़ी जंक्शन के बीच एक ईएमईयू ट्रेन चलाने की मांग की, जिससे लोगों को सुविधा होगी।
पैसेंजर ट्रेन का शेड्यूल
बीकानेर से रेवाड़ी के लिए दोपहर 2.10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रात को 9.27 पर महेंद्रगढ़ स्टेशन पहुंचेगी। यहां से रवाना होकर रात 11 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। सुबह 4.35 पर रेवाड़ी से रवाना होकर महेंद्रगढ़ 5.34 बजे सुबह पहुंचेगी। यह ट्रेन दोपहर 1.20 पर बीकानेर पहुुंचेगी।
विज्ञापन
वर्जन
बीकानेर से रेवाड़ी रूट पर पैसेंजर ट्रेन की बहाली शुरू कर दी गई है। महासंघ पैसेंजर गाड़ियों की बहाली के लिए सांसद, मुख्यमंत्री, रेलवे बोर्ड चेयरमैन व रेलमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री को मांग भेजी थी। दिल्ली-महेंद्रगढ़-हिसार, रेवाड़ी-सीकर, रेवाड़ी-जोधपुर पैसेंजर सेवा भी जल्द से जल्द शुरू की जाएं।
रामनिवास पाटौदा, प्रधान, दैनिक रेलयात्री महासंघ, महेंद्रगढ़।