फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bhupesh made Ateli assembly constituency president

Mahendragarh-Narnaul News: भूपेश को बनाया अटेली विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष

Wed, 05 Feb 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 05 Feb 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Bhupesh made Ateli assembly constituency president
फोटो नंबर- 18 नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष को नियुक्ति पत्र सौंपते व्यापार संघ के राष्ट्रीय अध्
मंडी अटेली। राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ की बैठक अटेली की नई अनाज मंडी में हुई। अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने की। प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र वशिष्ठ, अजय मित्तल, जिला अध्यक्ष दिपेश भार्गव समेत अन्य प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। भूपेश गोयल को अटेली विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यक्षमता की सराहना की। बैठक का संचालन पूर्व चेयरमैन कमलेश सैनी ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि संघ पूरे देश में व्यापारियों के संगठन को सशक्त बनाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि व्यापारिक समुदाय को एकजुट होकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। संगठन के माध्यम से अपनी आवाज को सशक्त बनाना चाहिए। प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र वशिष्ठ ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें व्यापारिक नीतियों की जानकारी देना है। जिला अध्यक्ष दिपेश भार्गव ने कहा कि व्यापारियों को एक मंच पर लाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघ लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष भूपेश गोयल को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed