फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bhoomi pujan of Kisan Bhawan to be built at a cost of Rs 11 crore 64 lakh

Mahendragarh-Narnaul News: 11 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से बनने वाले किसान भवन का भूमि पूजन

Sun, 24 Sep 2023 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Bhoomi pujan of Kisan Bhawan to be built at a cost of Rs 11 crore 64 lakh
नारनौल। प्रदेश के सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव ने शनिवार को रेवाड़ी रोड स्थित कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में लगभग 11 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से बनने वाले किसान भवन का नारियल फोड़कर भूमि पूजन किया। इस मौके पर मंत्री ओमप्रकाश यादव ने बताया कि कृषि व किसान कल्याण विभाग की पुरानी बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो चुकी थी, जिसके लिए उन्होंने सरकार से करोड़ों रुपये मंजूर करवाकर नए भवन का भूमि पूजन किया है। यह किसान भवन जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए कि भवन निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखें और तय समय में इसको पूरा करें। मंत्री ओमप्रकाश यादव ने बताया कि सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय वर्तमान में किराए के भवन में चल रहा है। यह भवन बन जाने के बाद उस कार्यालय को भी इसी भवन में स्थानांतरण कर दिया जाएगा। कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को कल्याण के लिए अनेक योजना बनाकर कार्य कर रही है, जिससे किसान का कल्याण हुआ है। उन्होंने कहा कि किसान को समय पर बिजली, पानी व खाद मिल रहा है ताकि वह अपनी फसल का समय पर बुवाई कर सकें। मंत्री ओमप्रकाश यादव इसी विभाग में नौकरी करते थे और वह वीआरएस लेकर राजनीतिक में आए हैं। उन्होंने अपने विभाग के पुराने साथियों से विचार साझा किए व उनके साथ बिताए गए समय को याद कर उनकी समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया। कहा कि कृषि विभाग के किसी भी कर्मचारी को किसी तरह की कोई समस्या है तो वह खुलकर बताएं सरकार उनकी समस्या का समाधान करेगी। इस मौके पर डॉक्टर देवेंद्र सिंह उपनिदेशक, डॉ. हरपाल सिंह, संजय यादव, अजय यादव, सतबीर चौहान, योगेश चंद, कालू टांडु, मनोज ठाठवाड़ी समेत अनेकों विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed