{"_id":"67042e50db140039e30fea54","slug":"bhavesh-stood-first-in-painting-competition-narnol-news-c-196-1-mgh1001-116873-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पेंटिंग प्रतियोगिता में भावेश रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पेंटिंग प्रतियोगिता में भावेश रहे प्रथम
Tue, 08 Oct 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 08 Oct 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-15जल गुणवत्ता के बारे में बच्चों को जानकारी देते हुए खंड संसाधन संयोजक धर्मेंद्र। स
मंडी अटेली। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन द्वारा ग्राम पंचायत खामपुरा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में जल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अध्यापक रोशन लाल ने की। इस मौके पर विभाग की ओर से सीहमा के खंड संसाधन संयोजक धर्मेंद्र ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को जल जीवन मिशन, जल संरक्षण एवं जल गुणवत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जल संरक्षण एवं जल गुणवत्ता बनाए रखने में विद्यार्थी अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसके साथ ही एचटूएस किट के माध्यम से जीवाणु परीक्षण एवं ओटी किट के माध्यम से अवशेष क्लोरीन जांच की विधि के बारे में बताया गया। जल संरक्षण विषय पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में भावेश प्रथम, जतिन कुमार द्वितीय व खुशी तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि इंद्रजीत, मुख्य अध्यापक रोशन लाल, गजराज सिंह, शिक्षक रमेश कुमार, वेद प्रकाश पीटीआई सुनीता देवी व मोटर चालक सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।