फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bharat triumphed in chess, while Ankita and Prabhakar took the win in Ludo.

Mahendragarh-Narnaul News: शतरंज में भरत तो लूडो में अंकिता और प्रभाकर ने मारी बाजी

Wed, 06 May 2026 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Bharat triumphed in chess, while Ankita and Prabhakar took the win in Ludo.
फोटो संख्या:66-कैरम खेलते विद्यार्थी--स्रोत- हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग की ओर से आयोजित स्पोर्ट्स मीट में इनडोर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शतरंज प्रतियोगिता में भरत सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, लूडो खेल में अंकिता और प्रभाकर विजेता बने जबकि सांप-सीढ़ी प्रतियोगिता में प्रवेश ने पहला स्थान हासिल किया। कैरम (बालक वर्ग) में फैज अहमद और बालिका वर्ग में नेहा ने जीत दर्ज की। सभी प्रतियोगिताओं में छात्रों ने रणनीति, धैर्य और खेल भावना का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में टीम भावना, नेतृत्व कौशल और मानसिक-शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना रहा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. टंकेश्वर कुमार ने अपने संदेश में कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जो न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि मानसिक मजबूती और अनुशासन भी प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष प्रो. विपन परिहार ने विद्यार्थियों को खेलों में सक्रिय भागीदारी और खेल भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। समापन अवसर पर विजेताओं को सम्मानित किया गया और उनके प्रदर्शन की सराहना की गई। कार्यक्रम ने परिसर में खेलों के प्रति उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed