फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bharat Gaurav Tourist Train will conduct seven Jyotirlinga Darshan Yatra

Mahendragarh-Narnaul News: भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन करवाएगी सप्त ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा

Sun, 12 May 2024 03:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 12 May 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Bharat Gaurav Tourist Train will conduct seven Jyotirlinga Darshan Yatra
नारनौल। भारतीय रेलवे के उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन ने श्रद्धालुओं की मांग पर सप्त ज्योतिर्लिंग दर्शन ट्रेन चलाने का फैसला किया है। नारनौल से हजारों लोग यात्रा करने के लिए जाते हैं।
विज्ञापन

यह यात्रा 1 जून को जयपुर से रवाना होकर वाया अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर से सवारियां लेती हुई जाएगी। इस यात्रा की अवधि 11 दिन की है। इसमें नागेश्वर (द्वारिका), सोमनाथ, त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर, घृष्णेश्वर, महाकालेश्वर व ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के साथ-साथ भेंट द्वारका और द्वारकाधीश मंदिर को देखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक व पर्यटन योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन वातानुकूलित यात्री बोगी से सुसज्जित है। जिससे इस गर्मी के मौसम में यात्रियों को कोई असुविधा नहीं होगी। यात्रा को दो श्रेणियों स्टैंडर्ड केटेगरी व कंफर्ट केटेगरी में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह यात्रा एक जून को जयपुर से रवाना होकर दो जून को द्वारका पहुंच जाएगी। जहां द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे व रात्रि विश्राम द्वारिका पुरी में रहेगा। तीन जून को नागेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं भेंट द्वारका के दर्शन के पश्चात ट्रेन सोमनाथ के लिए रवाना होगी। चार जून को ट्रेन सोमनाथ पहुंचेगी, जहां यात्रियों को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाए जाएंगे व दर्शन पश्चात यात्रियों को ट्रेन द्वारा नासिक ले जाया जाएगा। पांच जून को ट्रेन नासिक पहुंचेगी, जहां यात्रियों को त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाए जाएंगे एवं रात्रि विश्राम नासिक में रहेगा। 6 जून को ट्रेन नासिक से रवाना होकर सात जून को पुणे पहुंचेगी। जहां यात्रियों को भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाए जाएंगे एवं दर्शन पश्चात यात्रियों को ट्रेन द्वारा औरंगाबाद ले जाया जाएगा। आठ जून को ट्रेन औरंगाबाद पहुंचेगी, जहां यात्रियों को घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाए जाएंगे। दर्शन पश्चात यात्रियों को ट्रेन द्वारा उज्जैन ले जाया जाएगा। नौ जून को महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन और रात्रि विश्राम होगा। 10 जून को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के बाद ट्रेन रात्रि में जयपुर के लिए रवाना होगी और 11 जून को जयपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed