{"_id":"6536c114fe896514bf033754","slug":"bet-worth-rs-184-lakh-was-placed-on-india-new-zealand-cricket-match-two-arrested-narnol-news-c-203-1-sroh1010-4496-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: भारत-न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच पर लगाया था 1.84 लाख का सट्टा, दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: भारत-न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच पर लगाया था 1.84 लाख का सट्टा, दो काबू
Tue, 24 Oct 2023 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 24 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सीआईए महेंद्रगढ़ टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर वर्ल्ड कप के दौरान रविवार को हुए भारत-न्यूजीलैंड मैच पर 1.84 लाख रुपये का सट्टा लगाने के दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान सत्यप्रकाश उर्फ सत्य निवासी खेड़ा-मुरार जिला रेवाड़ी व धर्मेंद्र निवासी झूक के रूप में हुई है। टीम ने आरोपियों से एक लैपटॉप, तीन मोबाइल व अन्य सामान बरामद कर थाना शहर में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस पीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि एसपी नितिश अग्रवाल के निर्देशानुसार सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने महेंद्रगढ़ क्षेत्र में क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार शाम को सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि आरोपी कुराहवटा रोड महेंद्रगढ़ स्थित एक होटल में वर्ल्ड कप के भारत-न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच पर लैपटॉप व मोबाइलों पर सट्टा खिला रहा हैं। सूचना पर सीआईए टीम ने बताए हुए स्थान पर जांच की। जांच के दौरान दो लड़के मोबाइल व लैपटॉप से मैच खिलाते हुए पाए गए। टीम ने दोनों को काबू कर आरोपियों से सामान बरामद कर लिया। एक लैपटॉप, तीन मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया गया। लैपटॉप की जांच की गई तो उसमें मैच पर 1 लाख 84 हजार का सट्टा लगना पाया गया। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत थाना शहर महेंद्रगढ़ में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।