{"_id":"577bf7874f1c1b6e697fb1f6","slug":"ben-drugs-dose-in-narnaul-in-narnaul-pepole-demand-to-ben-drugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
pepole
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। बाबा महावीर दास युवा संगठन सीगड़ा, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य सामाजिक संगठनों ने नशीली दवाओं के गोरखधंधे पर रोक लगाने की मांग को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम उमेद सिंह मोहन को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर आरोप लगाया कि महेंद्रगढ़ शहर में पुलिस की मिलीभगत से सरेआम नशीली दवाईयां बिक रही हैं और नशीली दवाओं के गोरख धंधे पर रोक लगाने व इस धंधे में संलिप्त विभाग के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर उक्त सभी कार्यकर्ता राजकीय स्नातकोत्तर के मुख्य द्वार के बाहर एकत्रित हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे जहां पर इन्होंने एसडीएम उमेद सिंह मोहना को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के साथ-साथ हमारी संस्था द्वारा एक ईमेल पुलिस महानिदेशक हरियाणा, आईजी साउथ रेंज रेवाड़ी, उपायुक्त महोदय नारनौल, पुलिस अधीक्षक महेंद्रगढ़, मुख्यमंत्री महोदय को भेजकर भी इस समस्या से अवगत करवाया हैं।
सैकड़ों युवा चपेट में
ज्ञापन देने वाले लक्की सीगड़ा ने बताया की शहर में पिछले लगभग 10 वर्षों से नशीली दवाओं का व्यापार काफी फल फूल रहा है। सैकड़ों युवा नशीली दवाओं की भेंट चढ़ चुके हैं। आरोप लगाया कि इस गोरखधंधे में संलिप्त कर्मचारी एवं अधिकारी ऐसे दवा विक्रेताओं के साथ मिलकर नशे का व्यापार करवा रहे है। इन नशीली दवा विक्रेताओं व इनके साथ मिलकर यह जघन्य अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। बाजार में खुलेआम बिकने वाले इस नशीले जहर पर पाबंदी लगाई जाए। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह जन सेव ग्रुप पाथेडा के उपप्रधान बलबीर कौशिक, हिंदू सेना के जिला अध्यक्ष नरेश खातोद, नरेश यादव ,निखिल रदेश सचिव हिन्दू सेना , रामभूषण ,चेतन ,ग्रामीण युवा विकास क्लब के प्रधान सुनील बवाना, आरके जन सेवा ग्रुप के प्रधान रुस्तम पंडित अगिहार, रितेश दहिया आदि सामाजिक कार्यकर्ता एवं सामाजिक संगठन मौजूद थे