{"_id":"68fd10786b362d5eb5066abc","slug":"before-the-wedding-season-the-bullion-market-regained-its-glory-narnol-news-c-203-1-sroh1010-121168-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सहालग से पहले सराफा बाजार में लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सहालग से पहले सराफा बाजार में लौटी रौनक
Sat, 25 Oct 2025 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- प्राथमिक पाठशाला के नजदीक दुकान से आर्टिफिशियल आभूषण खरीदती महिलाएं--स्रोत- स्
महेंद्रगढ़। शादी का सीजन शुरू होते ही सराफा बाजार में रौनक लौट आई है। पहले की अपेक्षा सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि होने के बाद भी लोग शादी के लिए आभूषणों की एडवांस बुकिंग करा रहे हैं। हल्के और भड़कदार डिजाइन वाले आभूषणों की अधिक मांग है। सोने की कीमत चढ़ने के कारण लोग कम कैरेट के आभूषण खरीद रहे हैं। आर्टिफिशियल ज्वेलरी को अधिक पसंद कर रहे हैं।
शहर के प्रमुख सराफा व्यापारियों का कहना है कि पिछले कुछ सप्ताह में सोने के दामों में भारी वृद्धि हुई है, जिससे लोग वैकल्पिक विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। शादी-विवाह के अवसरों पर महिलाएं आर्टिफिशियल ज्वेलरी की नई और ट्रेंडी डिजाइन को प्राथमिकता दे रही हैं।
इन ज्वेलरी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये कम कीमत में आकर्षक लुक देती हैं और हर पोशाक के साथ आसानी से मेल खाती हैं। सोने की बढ़ती कीमतों ने जहां पारंपरिक सोने के गहनों की बिक्री पर असर डाला है, वहीं चांदी और आर्टिफिशियल ज्वेलरी के कारोबार को एक नई चमक दी है। व्यापारियों और ग्राहकों दोनों के लिए यह सीजन मुनाफे से भरा साबित हो रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
इस बार शादी के सीजन में आर्टिफिशियल ज्वेलरी की बिक्री में करीब 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लोग अब सोने की जगह ऐसी ज्वेलरी पसंद कर रहे हैं जो किफायती होने के साथ फैशनेबल भी हो। लोग आर्टिफिशियल चूड़ी, चैन, टॉप्स, हार, अंगूठी, कंगन, मंगलसूत्र की अधिक मांग हो रही है।- मुकेश मेहता, दुकानदार
-- -- -- --
चांदी के आभूषणों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। खासकर पायल, बिछुए, कड़े और झुमके की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। महिलाएं विवाह से पहले ही एडवांस बुकिंग करवा रही हैं ताकि मनपसंद डिजाइन समय पर मिल सके। ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए नवीनतम डिजाइन का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। - आनंद सोनी