फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Before the Katha, devotees took out Kalash Yatra

Mahendragarh-Narnaul News: कथा से पूर्व श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा

Wed, 26 Jun 2024 03:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 26 Jun 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Before the Katha, devotees took out Kalash Yatra
फोटो संख्या: 76 कथा से पूर्व गांव ककराला में कलश यात्रा निकालते हुए श्रद्धालु---संवाद
कनीना। उप मंडल के गांव ककराला में मंगलवार को ग्राम परिक्रमा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा का आयोजन गांव के बाबा भईंया मंदिर, बस स्टैंड , मोहल्ले में पंचायत भवन, सरकारी स्कूल से होते हुए मंदिर में पहुंची। गांव के फलसे चौक पर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ भागवत वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ किया गया।
विज्ञापन

प्रथम चरण में झंडे का पूजन किया गया और उसके बाद सभी महिलाएं एक जगह एकत्रित हुई। सिर पर मंगल कलश रखेकर ग्राम परिक्रमा में शामिल हुई व यात्रा भागवत पांडाल में पहुंचीं। कलश यात्रा के दौरान बैंड बाजा डीजे की धुन पर भक्ति गीतों पर महिला व पुरुष नाचते कूदते हुए नगर परिक्रमा की। ग्रामीणों ने जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत किया गया। कलश यात्रा के उपरांत श्रीमद् भागवत कथा में भागवत आचार्य भारत शास्त्री पुजारी बरसाना वाले ने कथा श्रवण करने आए श्रद्धालुओं को भागवत कथा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। कथा के दौरान कथावाचक द्वारा गाए गए भजनों पर महिला श्रोताओं ने जमकर नृत्य किया। इसके साथ ही श्रोताओं द्वारा लगाए गए जयकारों से समूचा कथा पंडाल गुंजायमान हो उठा। इस दौरान पंचायत समिति चेयरमैन जयप्रकाश यादव, महेंद्र सिंह, संतलाल नंबरदार, रामकिशन, दिनेश सोनी, इंस्पेक्टर राजवीर सिंह, कृष्ण कुमार, उमेद सिंह, रेनू, रोनिका, सरिता, लक्ष्मी, सरोज, मधुबाला, रजनी, आरती सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed