फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bees attack people who came to get Baba's exorcism

Mahendragarh-Narnaul News: बाबा के झाड़ा लगवाने आए लोगों पर मधुमक्खियां का हमला

Sat, 05 Apr 2025 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 05 Apr 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Bees attack people who came to get Baba's exorcism
फोटो संख्या:67- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में युवक का ईलाज करते चिकित्सक--संवाद
महेंद्रगढ़। क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को गांव पालड़ी पनिहारा में बालाजी मंदिर में आए श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियां ने हमला कर दिया। मंदिर में मौजूद करीब 70 लोगों को काटकर घायल कर दिया। हमले के बाद मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

गांव नागल मोहनपुर निवासी सुधीर, लावन निवासी दयावती व राजावास निवासी मनीष आदि घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस में नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां उपचाराधीन हैं। वहीं कुछ लोगों को अन्य लोगों ने आसपास के निजी अस्पतालों में अपना उपचार करवाया। लावन निवासी घायल दयावती ने बताया कि वह गांव पालड़ी-पनिहारा के बालाजी मंदिर में आई थी। मंदिर परिसर में करीब 60 से 70 लोग मौजूद थे। जब महाराज लोगों को झाड़ा लगा रहे थे। इसी बीच अचानक मधुमक्खी हमला कर दिया। मंदिर के कमरों व खेतों में भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

गांव नांगल मोहनपुर निवासी सुधीर ने बताया कि वह गांव पालड़ी पनिहारा में मंदिर के महंत से आशीर्वाद लेने आए थे। अचानक मधुमक्खियां ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियां से बचने के लिए लोगों ने मंदिर के कमरों में छिपकर व खेतों में भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
एक माह में हुए मधुमक्खियों के हमले
गत माह ढोसी पहाड़ी पर मधुमक्खियों ने 40 लोगों को घायल कर दिया था। 70 वर्षीय भोलाराम को 100 से अधिक मधुमक्खियों ने काट लिया था, जिन्हें गंभीर हालत में रोहतक रेफर करना पड़ा था। इसके अलावा नांगल शालू गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार करने पहुंचे 50 लोगों पर हमला किया गया था, जिसमें से 11 को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। महेंद्रगढ़ सदर थाने में शिकायत लेकर पहुंचे 15 लोगों और स्टाफ पर मधुमक्खियों ने हमला किया था, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। 22 मार्च को भी शहर के नागरिक अस्पताल में मधुमक्खियां ने हमला बोल दिया था जिसमें नागरिक अस्पताल के दो सफाई कर्मचारी व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया था। वन एवं पशुपालन विभाग की टीमों को मधुमक्खियों के बढ़ते हमलों पर नियंत्रण के लिए सक्रिय किया गया है। नागरिकों को भी सतर्क रहने और मधुमक्खियों के संभावित हमले से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों ने प्रशासन से मांग है कि जहां इस प्रकार के मधुमक्खियों के छत्ते हो उनको हटवाया जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed