फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Beekeeping and earthworm manure training given to youth

40 युवाओं को दिया स्वरोजगार स्थापित करने के लिए मधुमक्खी पालन व केंचुआ खाद बनाने का प्रशिक्षण

Thu, 14 Oct 2021 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Beekeeping and earthworm manure training given to youth
कृषि विज्ञान केंद्र में प्रशिक्षण शिविर में युवाओं को संबोधित करते कृषि अधिकारी - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की आर्या परियोजना के तहत 5 अक्तूबर से शुरू हुए शिविर का वीरवार को समापन हुआ। कार्यक्रम के प्रथम चरण में पांच दिन 20 बेरोजगार युवाओं को मधुमक्खी पालन व द्वितीय चरण में 20 युवाओं को केंचुआ खाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

केंद्र के वरिष्ठ संयोजक डॉ. रमेश कुमार ने कहा कि इन प्रशिक्षणों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है। जिससे वे कृषि की ओर आकर्षित हों और उन्हें स्वरोजगार से आय प्राप्त हो सके। परियोजना का उद्देश्य युवाओं को उधम स्थापित करने में उचित सहायता प्रदान करना है। मधुमक्खी पालक प्रशिक्षण के आयोजक डॉ. जयलाल यादव ने मधुमक्खी पालन कब और कैसे करें, सहायक यंत्र, उपयोगी पौधे, बीमारियां व उनसे बचाव, कृषि में मधुमक्खी पालन का योगदान व मधुमक्खी पालन से जुड़े आर्थिक लेखाजोखा तैयार करने के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन

केंचुआ खाद प्रशिक्षण के आयोजक डॉ. आशीष श्योराण ने जैविक खेती का महत्व एवं उपयोग, खाद एवं केंचुआ खाद में विभिन्नता, केंचुओं का वर्गीकरण, वर्मीकंपोस्ट खाद बनाने की विधियां आदि विषयों पर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed