फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Beautiful tableaus of Ram-Lakshman and Sita were taken out

Mahendragarh-Narnaul News: राम-लक्ष्मण और सीता की मनमोहक झांकियां निकालीं

Sat, 10 Feb 2024 10:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 10 Feb 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
Beautiful tableaus of Ram-Lakshman and Sita were taken out
दीवान कॉलोनी में आयोजित श्रीराम कथा में श्रीराम-सीता विवाह की झांकी दिखाते बच्चे--स्रोत--आयोजक
महेंद्रगढ़। रेलवे रोड स्थित दीवान कॉलोनी के श्रीराम कालेज आफ एजुकेशन शिक्षण संस्थान में श्री राधाबल्लभ सेवा परिवार समिति एवं समस्त भक्तों की ओर से चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा के छठे दिन वृंदावन धाम से पधारे आचार्य योगेश महाराज के द्वारा राम -सीता विवाह का प्रसंग वर्णन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मास्टर अमरसिंह सोनी के निर्देशन में बच्चों द्वारा राम-लक्ष्मण और सीता की मनमोहक झांकियां भी बनाई गई।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम के यजमान डॉ. सुकेश दीवान, बबीता दीवान सपरिवार रहे। जबकि पूजा पाठ का कार्य आचार्य त्रिलोक शर्मा के द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार से करवाया गया। राम-सीता विवाह की कथा का वर्णन करते योगेश महाराज ने बताया कि मिथिला नरेश राजा जनक की पुत्री सीता के स्वयंवर में ऋषि विश्वामित्र, राम, लक्ष्मण को साथ लेकर पहुंचे। स्वयंवर में यह शर्त थी कि जो भी राजा महाराजा शिव के धनुष को तोड़ेगा उसी के साथ सीता का विवाह कर दिया जाएगा। जब सभी राजा, महाराजा शिव धनुष को तोड़ने में असफल रहे तो ऋषि विश्वामित्र की आज्ञा पाकर राम उठे और उन्होंने एक ही झटके में शिव धनुष के दो टुकड़े कर दिए। सूचना पाकर राजा दशरथ भी तुरंत राम की बारात लेकर वहां पहुंचे और सीता, राम का विवाह धूमधाम से हुआ।
विज्ञापन

नपा प्रधान रमेश सैनी, पूर्व नपा प्रधान रीना बंटी, सुरेन्द्र बंटी, वार्ड पार्षद सरिता राठी, संजय राठी, जुगल किशोर राजस्थानी, प्रवक्ता अमरसिंह सोनी, सुभाष झूकिया, एडवोकेट मनीष दीवान, स्वाति दीवान, मक्खनलाल, कमलेश, नितिन राजस्थानी, राजेश दीवान सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed