{"_id":"656cc4185ab9ac119006c3cc","slug":"beaten-and-threatened-to-kill-family-members-case-registered-narnol-news-c-196-1-sroh1013-6980-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: व्यक्ति के साथ मारपीट कर परिजनों को दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: व्यक्ति के साथ मारपीट कर परिजनों को दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
Sun, 03 Dec 2023 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। छापड़ा सलीमपुर में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में छापड़ा सलीमपुर निवासी पूर्ण सिंह ने बताया कि गत 26 नवंबर को दोपहर को अपने खेत में गेहूं की बिजाई करवाने जा रहे थे। इसी दौरान सरजीत, विपुल व मनीष, रामचंद्र, रतन, मदन व दीपक ने अचानक से उस पर चाकू, तलवार, लोहे की रॉड व डंडों से हमला कर दिया। इसमें उसकी दो उंगली कट गई। इसके बाद उक्त लोगों ने उसके ट्रैक्टर को क्षतिग्रस्त कर दिया। तत्पश्चात पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। उसके बाद उक्त लोगों ने उसकी पत्नी व बेटियों को जान से मारने की व घर से उठवाने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि उक्त लोग उसकी जमीन को हथियाना चाहते हैं। एक आरोपी अवैध हथियार रखता है और उसके खिलाफ अवैध हथियार व डकैती के मामले में कार्रवाई चल रही है। उक्त लोगों से उसे व उसके परिजनों को भय बना हुआ है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर उक्त सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।