फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Be Agniveer by walking on Agneepath: Rohitash

अग्निपथ पर चलकर बनें अग्निवीर : रोहिताश

Sat, 18 Jun 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Be Agniveer by walking on Agneepath: Rohitash
मंडी अटेली। अग्निपथ यानी खतरों से भरा रास्ता और इस रास्ते पर चलकर देश सेवा करने वाले ही अग्निवीर कहलाते हैं। देश के नौजवान जो सेनाओं में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते हैं उनको संयम व धैर्य से काम करना चाहिए। अग्निपथ पर चलकर अग्निवीर बनें। यह बातें भारतीय नेवी सेना से सेवानिवृत्त व रोहताश शिक्षण संस्थान के चेयरमैन कमांडर रोहिताश सिंह यादव ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार पिछले दो सालों से भर्ती नहीं कर रही। उनको अपना भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा था और सरकार के प्रति उनकी नाराजगी थी। मगर वर्तमान में सरकार खुद इसको लेकर चिंतित एवं गंभीर थी। यही कारण था की सरकार को भर्ती के लिए नई और प्रभावी प्रक्रिया बनाने में समय लगा। रोहताश यादव ने कहा कि नई प्रक्रिया अग्निपथ के नाम से सरकार लेकर आई, जो युवाओं और देश दोनों के लिए कल्याणकारी है, लेकिन दूषित राजनीति करने वालों और अराजक तत्वों ने युवाओं को भ्रमित कर इसका विरोध करना शुरू कर दिया। बहुत से बुद्धिजीवी और देश के कर्णधार युवाओं ने इसे ठीक से जाना भी नहीं और विरोध करने में लग गए हैं। जिन युवाओं को इस सुनहरे अवसर का फायदा उठाना चाहिए वे सड़क पर, रेलवे ट्रैक पर आकर अवरोध लगा रहे हैं, तोड़फोड़ कर देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि अपना देश सेवा करने का सपना सच करें, भारतीय सेना में भर्ती हों। 25 प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करें। भारतीय सेना के उच्च मानदंडों का पालन कर इसका हिस्सा बनें, अग्निपथ पर चलकर अग्निवीर बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed