फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   BCA student's tragic death due to freight train

मालगाड़ी की चपेट में आने से बीसीए छात्र की दर्दनाक मौत

Fri, 06 Nov 2020 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
BCA student's tragic death due to freight train
गांव रिवासा में रेलवे ओवरब्रिज के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से बीसीए के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

गांव रिवासा निवासी राकेश ने बताया कि वह मूल रूप से दादरी जिले के गांव अचीना के रहने वाले हैं। पिछले चार महीने से रिवासा गांव में रह रहे हैं। उनका भतीजा 18वर्षीय नितेश हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय से बीसीए कर रहा था। राकेश ने बताया कि नितेश पिछले कुछ दिन से मानसिक तौर पर परेेशान चल रहा था। बुधवार की शाम वह घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटा। जब परिवार के लोग खोजने निकले तो पता लगा कि नितेश रेलवे लाइन पार कर रहा था। अचानक लाइन पर पैर फिसल गया।जिस कारण वह मालगाड़ी की चपेट में आया गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जीआरपी के एसआई रिसाल सिंह के बताया कि बुधवार शाम को महेंद्रगढ़-लोहारू रेल लाइन पर 133/6-7 किलोमीटर पर यह हादसा हुआ है। मृतक के चाचा राकेश के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृतक नितेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ता था। जिसके कारण वह अपनी मां के साथ ही कुछ दिनों से रिवासा के गांव में रह रहा था। मृतक का एक छोटा भाई भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed