{"_id":"6ae8f8067ce2ca7c0b06db23","slug":"bawani-khera-emerges-victorious-in-badminton-surjanwas-to-get-an-indoor-kabaddi-stadium-narnol-news-c-203-1-sroh1011-131528-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बैडमिंटन में बवानी खेड़ा ने मारी बाजी, सुरजनवास को मिलेगा इंडोर कबड्डी स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बैडमिंटन में बवानी खेड़ा ने मारी बाजी, सुरजनवास को मिलेगा इंडोर कबड्डी स्टेडियम
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा दिवस के अवसर पर गांव सुरजनवास में बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। रविवार देर शाम विधायक कंवर सिंह यादव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें 33 टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि जिला प्रमुख राकेश रहे। विशिष्ट अतिथि खंड समिति चेयरपर्सन विजय लक्ष्मी और संदीप थे।
फाइनल मुकाबला बवानी खेड़ा और नारनौल की टीमों के बीच हुआ। बवानी खेड़ा ने शानदार खेल दिखाते हुए 21-18 और 21-18 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
तीसरे स्थान के लिए नारनौल और मेजबान सुरजनवास के बीच मुकाबला हुआ जिसमें नारनौल ने 18-21 से पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए अगले दोनों सेट जीत लिए। विजेता टीमों को 11 हजार, 7100 और 5100 रुपये नकद राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान ग्रामीणों ने मोक्षधाम की चारदीवारी और जगन की ढाणी के कच्चे रास्ते को पक्का करवाने की मांग रखी। विधायक कंवर सिंह यादव ने दोनों कार्य जल्द करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
वहीं, जिला प्रमुख राकेश ने युवाओं के खेल के प्रति उत्साह को देखते हुए गांव में आधुनिक इंडोर कबड्डी स्टेडियम बनवाने की घोषणा की। आयोजक मंडल ने अतिथियों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सतीश खैरवाल, सरपंच संजय, विनोद चेयरमैन, रामशरण, धीरज, ललित सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।