फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Basketball, cricket and football grounds along with badminton court are ready

Mahendragarh-Narnaul News: बैडमिंटन कोर्ट के साथ बॉस्केटबॉल, क्रिकेट एवं फुटबॉल मैदान तैयार

Sat, 10 May 2025 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 10 May 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Basketball, cricket and football grounds along with badminton court are ready
फोटो नंबर- 18गांव खोड ​स्थित स्टेडियम में व्यायाम करते ​खिलाड़ी। संवाद
मंडी अटेली। गांव खोड़ पंचायत ने 4 एकड़ में खेल मैदान बनाया गया है। इसमें खिलाड़ी दौड़ ट्रैक, बैडमिंटन, कुश्ती अखाड़ा, बास्केटबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट का अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन

जिला पुलिस ने ऐसे गांवों का चयन किया था, जहां युवा नशे का रूख कर रहे थे। इसके बाद गांव में स्पेशल पुलिस ऑफिसर की नियुक्ति कर युवाओं के लिए खेल गतिविधियों का आयोजन शुरू करवाया गया था।
विज्ञापन

शुरुआत में तो खेलों को लेकर युवाओं में रुझान कम रहा और बहुत कम संख्या में युवा आते थे, लेकिन अब स्टेडियम में सुबह-शाम खिलाड़ियों की भीड़ उमड़ने लगी है। गांव खोड़ के अलावा आसपास के गांवों से भी युवा स्टेडियम में अभ्यास करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल मैदान पर पुलिस अधिकारियों ने अच्छा खासा ध्यान दिया। इसकी बदौलत युवाओं का रूझान खेलों की तरफ बढ़ा है। वहीं गांव के कई युवा इस मैदान में दौड़ का अभ्यास करते हुए सेना व पुलिस में भर्ती हुए हैं। पंचायत द्वारा स्टेडियम के लिए जमीन उपलब्ध करवाने के साथ-साथ स्टेडियम में अनेक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है।

पुलिस व सेना में भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए सबसे जरूरी था दौड़ का ट्रैक जो कि पंचायत ने विभाग से मिले फंड के बाद पहली प्राथमिकता से तैयार कराया।
पंचायत की तरफ से बैडमिंटन कोर्ट के साथ बॉस्केटबॉल, क्रिकेट एवं फुटबॉल का भी मैदान तैयार करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed