फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Basis of Lord Shri Ram Sanatan: Ram Bilas Sharma

प्रभु श्रीराम सनातन के आधार : रामबिलास शर्मा

Sun, 12 Jan 2025 04:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 12 Jan 2025 04:58 AM IST
विज्ञापन
Basis of Lord Shri Ram Sanatan: Ram Bilas Sharma
महेद्रगढ़। श्रीराम मंदिर अयोध्या में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर श्री रामलीला परिषद की ओर से श्रीराम महोत्सव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

परिषद के प्रधान दिनकर बोहरा, कार्यकारी प्रधान अमित मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक दिलीप गोस्वामी ने संयुक्त रूप से बताया कि शनिवार को सुबह हवन का आयोजन किया गया। इसमें अनिल सेठ, अंकित मिश्रा, राजेंद्र पोपली, सतीश पाटौदिया, सुरेश शास्त्री ने सपत्नी यजमान की भूमिका अदा की।
शहर के मुख्य मार्गों से कलश और शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा रहे। भाजपा नेता कुलदीप यादव ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम में संत इतवारगिरी, योगी वचनाईनाथ जिला पार्षद, साध्वी शक्तिनाथ, संत छविराम दास का सानिध्य मिला। सभी अतिथियों और संतों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। रामबिलास शर्मा ने कहा कि राम सनातन का आधार हैं। भगवान श्रीराम के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से बात हुई कि महेंद्रगढ़ से अयोध्या तक गाड़ी चलाया जाए। शोभा यात्रा में 511 कलश और 111 ध्वजा के साथ हजारों महिला, पुरुषों ने नगर के प्रमुख बाजारों से डीजे, बैंड, घोड़े, बग्गी और एक भव्य रथ के साथ यात्रा निकाली। यात्रा में सुंदर झांकियां निकाली गईं। झांकी में राम दरबार, राम लक्ष्मण के बाल स्वरूप, गुरु वशिष्ठ का आशीर्वाद लेते हुए झांकियों ने नगरवासियों का मन मोहा। राम का किरदार शालीन जांगड़ा, लक्ष्मण अभिषेक गोस्वामी, सीता अयान जांगड़ा, हनुमान जतिन अग्रवाल, विश्वामित्र अनिल कनौड़िया, बाल राम अक्षय मिश्रा ने निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed