फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Barricades installed to prevent entry of big vehicles in the market

Mahendragarh-Narnaul News: बाजार में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक के लिए लगाए बैरिकेड

Tue, 07 Nov 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 07 Nov 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Barricades installed to prevent entry of big vehicles in the market
नारनौल। दीपावली पर्व पर शहर के बाजारों में अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद नारनौल कर्मचारियों द्वारा सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान महेंद्रगढ़ रोड पर अतिक्रमण करने पर दो दुकानदारों के चालान भी किए। इसके अलावा दुकानों के बाहर लगाए गए बोर्ड व फ्लेक्स को जब्त किया गया। इस दौरान नप कर्मचारियों ने अतिक्रमण नहीं हटाने पर दुकानदाराें का सामान जब्त करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इसके अलावा बाजार में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से पानी की टंकी पास बैरिकेड लगाए हैं, ताकि त्योहार के दौरान बाजारों में भारी वाहनों के प्रवेश को रोका जा सके। इसके अलावा पुलिस प्रशासन की तरफ से बाजारों में पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन के चलते शहर में बाजारों में भीड़भाड़ पहले के मुकाबले काफी अधिक बढ़ गई है। इसके चलते बाजारों में दिनभर जाम की स्थिति बनने लगी है। इसके चलते न केवल बाजारों में आने वाले लोगों बल्कि वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर शहरवासियों ने पुलिस प्रशासन के साथ नगर परिषद से भी त्योहारी सीजन में शहर के बाजारों से अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई थी। इस पर नगर परिषद प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए नप जेई प्रवीन कुमार, संजीव व जोगेंद्र आदि कर्मचारियों द्वारा रविवार को शहर के बाजार में दुकानदारों को अपनी हद में सामान लगाने के निर्देश दिए है। अन्यथा उनका सामान जब्त करने के साथ चालान करने की चेतावनी दी है। वहीं सोमवार को महेंद्रगढ़ पर दो दुकानदारों के चालान भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी वाहनों के बाजारों में प्रवेश करने पर लगता है जाम

त्योहारी सीजन में भारी वाहनों के बाजारों में प्रवेश करने पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है, क्योंकि दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के चलते बाजारी मार्ग सिकुड़ गया है। इससे के चलते वर्तमान में बाजारों में दिनभर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। इसके लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से बाजारों में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए पुरानी कचहरी के नजदीक बैरिकेट लगाए है। ताकि बाजारों में बड़े वाहनों को जाने से रोका जा सके।

महावीर चौक से आजाद चौक तक फैला है अतिक्रमण
शहर का मुख्य बाजार महावीर चौक से आजाद चौक सब्जी मंडी तक है। इसमें दुकानदारों द्वारा अपने सामान को दुकानाें की हद से बाहर तक फैलाकर लगाया हुआ है। जिस कारण मार्ग सिकुड़ कर काफी छोटा हो गया है। इससे बाजार में हमेशा जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। इस कारण दुपहिया वाहन भी सही प्रकार से नहीं निकल पाते हैं। वहीं ट्रांसपोर्ट वाहन के साथ निजी वाहन भी लोग बाजार में घुसा देते हैं। जिसके चलते बाजार में दुपहिया वाहनों का लंबा जाम लग जाता है।


त्योहारी सीजन के चलते बाजारों में भीड़भाड़ बढ़ जाती है। वहीं दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के चलते बाजारों में जाम जैसी स्थिति बनने लगी है। इसलिए नगर परिषद द्वारा बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया है। सोमवार को महेंद्रगढ़ रोड पर अभियान चलाया गया। वहीं मंगलवार से मुख्य बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। दुकानदार अपनी हद में सामान रखे। अन्यथा चालान के साथ उनका सामान भी जब्त किया जाएगा। -सुमन लता, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed