फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Barmer-Jammutvi will depart from Narnaul and Ateli on 17th

Mahendragarh-Narnaul News: बाडमेर-जम्मूतवी 17 को नारनौल व अटेली से करेगी प्रस्थान

Mon, 15 Sep 2025 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Barmer-Jammutvi will depart from Narnaul and Ateli on 17th
फोटो नंबर- 17नारनौल ​​स्थित रेलवे स्टेशन। संवाद - फोटो : mathura
नारनौल। खाटूश्याम जी के लिए अतिरिक्त यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा बाडमेर-जम्मूतवी एक तरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 04818 बाडमेर-जम्मूतवी एक तरफा स्पेशल रेलसेवा जो 17 सितंबर को (01 ट्रिप) बाडमेर से बुधवार को 12.30 बजे रवाना होकर वीरवार को 15.30 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बायतू, बालोतरा, समदडी, दुंदाड़ा, लूनी, जोधपुर, गोटन, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा, रेनवाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीमकाथाना, डाबला, नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, अस्थल बोहर, रोहतक, जींद, नरवाना, जाखल, संगरूर, धुरी, लुधियाना, जालंधर सिटी, टाडा उडमुड, पठानकोट कैंट, हीरानगर व सांबा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में दो फर्स्ट मय सेकेंड एसी, दो सेकेंड एसी, चार थर्ड एसी, आठ द्वितीय शयनयान, पांच साधारण श्रेणी व दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 23 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed