{"_id":"6aa597641dab9725270f50ad","slug":"bar-room-for-women-advocates-to-be-upgraded-vijaypal-singh-narnol-news-c-196-1-nnl1010-145208-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अधिवक्ताओं के बार रूम को किया जाएगा अपग्रेड : विजयपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अधिवक्ताओं के बार रूम को किया जाएगा अपग्रेड : विजयपाल सिंह
विज्ञापन
फोटो 03 विजयपाल सिंह, प्रधान
नारनौल। जिला बार एसोसिएशन के 12 सितंबर को हुए चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी का गठन हो चुका है। हालांकि, शपथ ग्रहण समारोह की तारीख अभी तय नहीं हुई है। प्रधान विजयपाल सिंह ने कहा कि महिला अधिवक्ताओं के लिए चेंबर को अपग्रेड करना उनकी प्राथमिकता होगी।
इसके साथ ही वर्क सस्पेंड को कम करने का प्रयास किया जाएगा और केवल जायज मांगों को लेकर ही काम रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि छोटे-मोटे विवादों को आपसी बातचीत से सुलझाया जाएगा, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो।
उन्होंने बताया कि वकीलों के नए चेंबर बनवाने की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। महिला अधिवक्ताओं के लिए अभी दो सीट आरक्षित हैं और इनकी संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। बढ़ती वाहनों की संख्या को देखते हुए भविष्य में मल्टी लेयर पार्किंग बनवाने की दिशा में भी काम किया जाएगा।
विज्ञापन
उप प्रधान प्रज्ञा शर्मा ने कहा कि महिला अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगा। साथ ही बार के सभी वकीलों के हितों के लिए काम किया जाएगा और उनकी परेशानियों को दूर करने का प्रयास होगा।
सचिव हरेंद्र लांबा ने कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर तालमेल बनाना उनकी प्राथमिकता है। अटेली और नांगल चौधरी तहसील में बैठने वाले वकीलों के लिए पेयजल की समस्या दूर की जाएगी। उनके लिए बेहतर स्थान, नई बेंच और कुर्सियों की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही शौचालयों की हालत सुधारने और साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।