फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bar Association kept work closed, 101 cases were not heard

Mahendragarh-Narnaul News: बार एसोसिएशन ने बंद रखा काम, 101 केसों पर सुनवाई नहीं हुई

Sun, 04 Aug 2024 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 04 Aug 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bar Association kept work closed, 101 cases were not heard
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन ने शहर के विकास को लेकर नगर पालिका परिसर में चल रहे धरने को समर्थन देते हुए एक दिन का वर्क सस्पेंड (कार्य बहिष्कार) किया गया। वर्क सस्पेंड के दौरान तीन न्यायालयों में करीब 101 के करीब केसों पर सुनवाई नहीं हो सकी तथा आगामी तारीखें दी गईं।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रधान राजीव व पूर्व सचिव आलोक खैरवाल ने बताया कि शहर के विकास कार्यों को लेकर पिछले छह दिनों से नगर पालिका में चल रहे नपा हाउस की अनिश्चितकालीन धरने के समर्थन में शनिवार को बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ ने एक दिवसीय वर्क सस्पेंड रखने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि धरने पर पिछले छह दिनों से भूख हड़ताल पर चल रहे पार्षद प्रतिनिधि चर्चित चेतन यादव का हालचाल भी जाना। सोमवार को बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। जब तक प्रशासन की ओर से शहर के विकास को लेकर कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की जाती तब तक बार एसोसिएशन नपा सदन के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधान राजीव, उपप्रधान चंद्रदीप, सचिव सतवीर यादव, अधिवक्ता आलोक खैरवाल, रविंद्र, धर्मवीर, पुष्पेंद्र शेखावत, धर्मेंद्र, सुरेंद्र, संजीव सैनी, भूषण सैनी, शर्मिला सहित बार एसोसिएशन के सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed