फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bar Association Elections: Voting for the posts of President and Secretary today

बार एसोसिएशन चुनाव : प्रधान व सचिव पदों के लिए मतदान आज

Fri, 15 Dec 2023 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bar Association Elections: Voting for the posts of President and Secretary today
नारनौल। जिला बार एसोसिएशन नारनौल के प्रधान व सचिव पद के चुनाव हेतु शुक्रवार का मतदान होगा। प्रधान व सचिव पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में है, जबकि उप प्रधान के लिए विपिन कुमार, सह सचिव पद के लिए अश्वनी सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए विपिन कुमार, ऑडिटर के लिए सुजान सिंह व लाइब्रेरियन के लिए कार्तिक यादव निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इस प्रकार प्रधान व सचिव पद के लिए शुक्रवार को मतदान करवाया जाएगा। मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी रविंद्र सिंह यादव एडवोकेट ने बताया कि बार एसोसिएशन के चुनाव हेतु 29 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होकर एक दिसंबर तक चली। 2 दिसंबर को नामांकनों की छंटनी की गई। वहीं 4 दिसंबर तक नामांकन वापस लिए गए। अंतिम दिन लाइब्रेरियन, ऑडिटर व उप-प्रधान पद के लिए एक-एक नामांकन आया। जिन्हें निर्विरोध निर्वाचित किया गया। जिनमें लाइब्रेरियन के लिए कार्तिक यादव, ऑडिटर के लिए सुजान सिंह, उप प्रधान के लिए विनय कुमार शामिल रहे। वहीं सचिव पद के उम्मीदवार पंकज किराेड़ीवाल, सह सचिव पद के उम्मीदवार दीपक संघी व कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार नरेश चंद संघी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। नामांकन वापसी के बाद सचिव पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में रह गए है। जबकि सह सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए एक-एक नामांकन होने पर सह सचिव पद के लिए अश्वनी सिंह व कोषाध्यक्ष पद के लिए विपिन कुमार को निर्विरोध चुने गए। वहीं प्रधान पद के लिए मंजीत कुमार व संतोख सिंह यादव तथा सचिव पद के लिए सुमित चौधरी व हेमंत शर्मा चुनावी मैदान में है। जिनके लिए शुक्रवार को मतदान करवाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधान व सचिव के लिए होगा चुनाव

चुनाव अधिकारी रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि प्रधान व सचिव के लिए दो-दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। जिनके लिए शुक्रवार को प्रात: 9 बजे से शाम 4 बजे मतदान करवाया जाएगा। मतदान के बाद मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव में जिला बार एसोसिएशन नारनौल के 755 सदस्य मतदान करेंगे। चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान नए लिटीगेंट हाल के ऊपर महिला बार रूम में होंगे। मतपेटी प्रात: 8:45 बजे सील की जाएगी। मतदान केंद्र तो उम्मीदवार या उसका एजेंट एक समय एक ही व्यक्ति हाजिर रह सकेगा। यह व्यवस्था मतगणना के समय भी लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मतदाताओं को लेकर आना होगा फोटो युक्त पहचान पत्र
चुनाव अधिकारी रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि मतदान केंद्र में आने पर सभी मतदाता अपना फोटो युक्त पहचान पत्र जैसे एनरोलमेंट कार्ड व बार द्वारा जारी आईडी साथ लेकर आनी होगी। ताकि किसी प्रकार कोई परेशानी न हो। इसके अलावा मतदान केंद्र में मत डालते समय मोबाइल फोन पर भी पाबंदी रहेगी। वोटर के पास वोटिंग के दौरान मोबाइल फोन मिलने पर उसका वोट रद्द किया जाएगा तथा दूसरा मत पत्र नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed