{"_id":"623377dfb7d6240a87774e34","slug":"bar-association-demands-justice-to-start-adj-court-narnol-news-rtk64139384","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन ने न्यायमूर्ति से की एडीजे कोर्ट शुरू कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन ने न्यायमूर्ति से की एडीजे कोर्ट शुरू कराने की मांग
विज्ञापन
कोर्ट परिसर महेंद्रगढ़ में पौधरोपण करते न्यायमूर्ति सुधीर मित्तल। संवाद
- फोटो : Narnol
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुधीर कुमार मित्तल ने वीरवार को महेंद्रगढ़ न्यायालय का निरीक्षण किया। न्यायालय में पहुंचने पर एसडीजेएम मुनीष कुमार नागर, बार प्रधान बंसीलाल यादव, एसडीएम दिनेश कुमार द्वारा बुकें देकर उनका स्वागत किया गया।
न्यायमूर्ति ने निरीक्षण की शुरूआत पौधरोपण के साथ की। इस दौरान बार एसोसिएशन की ओर से बार प्रधान बंशीलाल यादव ने मांगपत्र रखा। उन्होंने बताया कि न्यायालय में एडीजे कोर्ट की नितांत आवश्यकता है। इसके लिए सामाजिक संगठनों एवं बार द्वारा दो बार 32 दिन और 150 दिन तक आंदोलन भी किया जा चुका है। इससे पहले भी हुए निरीक्षणों के दौरान यह मांग उठाई जा चुकी है। लेकिन अभी तक इसे पूरा नहीं किया गया है। वहीं सरकार द्वारा इसके लिए प्राथमिक अनुमति दी जा चुकी है।
न्यायमूर्ति ने कहा कि वे मांगों के समाधान के लिए पूरा प्रयास करेंगे। महेंद्रगढ़ में एडीजे कोर्ट शुरू करवाने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा महेंद्रगढ़ न्यायालय परिसर में उपभोक्ता न्यायालय के लिए जगह का चयन किया जाएगा। न्यायमूर्ति के बार रूम में पहुंचने पर वरिष्ठ अधिवक्ता जिम्मी चौधरी, केएल यादव, मदन मिंह शेखावत, एमपी सैनी द्वारा पगड़ी पहनाकर तथा संत कुमार यादव, सुरेंद्र बंसल, शिव वीर, महेंद्र सिंह यादव द्वारा स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया गया। अधिवक्ता जिम्मी चौधरी व धर्मवीर यादव ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर अधिवक्ता संत कुमार यादव, बबलू प्रजापत, गौरीशंकर, राजेश कौशिक पाली, वीरेंद्र खायरा, सतीश लुखी, पुष्पेंद्र शेखावत, राजेंद्र शेखावत, बुधराम यादव, बलबीर सिंह शेखावत, रविंद्र बसाई, अजनेश यादव, सुजाता शेखावत, सुनीता सिंह, विनीत पाल, संदीप सुरेंद्र सतवीर रिवासा रविंद्र खेरवाल, आलोक खैरवाल, रणजीत सिंह, दयाराम यादव, कुलदीप सैनी, सुरेश शर्मा, राजवीर यादव, जोगिंद्र रिवासा, विकास गोयल सहित बार सदस्य उपस्थित रहे।

बार रूम महेंद्रगढ़ में न्यायमूर्ति सुधीर मित्तल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करते अधिवक्ता। स?- फोटो : Narnol
विज्ञापन