{"_id":"61bcd698b007f537b362ff60","slug":"banshilal-yadav-s-head-punished-for-the-fifth-time-the-crown-of-the-head-of-the-mahendragarh-bar-narnol-news-rtk6330351181","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंशीलाल यादव के सिर पांचवीं बार सजा महेंद्रगढ़ बार के प्रधान का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंशीलाल यादव के सिर पांचवीं बार सजा महेंद्रगढ़ बार के प्रधान का ताज
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ बार चुनाव जीतने के बाद खुशी का इजहार करते प्रधान बंशीलाल और उनके समर्थक अधिवक्ता। सं?
- फोटो : Narnol
बंशीलाल यादव के सिर पांचवीं बार महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन के प्रधान का ताज सजा है। जबकि बबलू को उप प्रधान चुना गया है। विनय मालड़ा को सह सचिव व सतीश कुमार डागर को खंजाची बने हैं। वहीं कनीना बार के अधिवक्ताओं ने दीपक चौधरी को प्रधान, मनीष कौशिक को उप प्रधान और सुनील ककरालिया को सचिव चुना है।
महेंद्रगढ़ में शांतिपूर्ण हुआ चुनाव
महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुए। चुनाव में प्रधान पद के लिए बंशीलाल तथा सचिव के लिए अंजेय कुमार नेहरा विजेता घोषित किए गए। अन्य तीन पदों पर एक-एक नामांकन आने के कारण वे पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। महेंद्रगढ़ बार के कुल 198 सदस्यों में से 197 ने अपने मतों का इस्तेमाल किया। शाम 5 बजे चुनाव अधिकारी सतीश यादव ने विजेता उम्मीदवारों के नाम घोषित किए।
प्रधान बीस तो सचिव एक मत से जीते
महेंद्रगढ़ बार चुनाव में प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे। बंशीलाल को 99 मत तथा अशोक कुमार को 79 मत मिले। वहीं सत्यवीर सिंह चौधरी को 19 मत मिले। बंशीलाल 20 मतो से विजयी रहे। सचिव पद के लिए अंजेय नेहरा और सुबोध शर्मा मैदान में थे, जिनमें से अंजेय नेहरा को 99 तथा सुबोध शर्मा को 98 वोट मिले। इस कांटे की टक्कर में एक मत से अंजेय नेहरा विजयी रहे। गौरतलब है कि उप प्रधान बबलू, खजांची विनय मालड़ा, सह सचिव सतीश कुमार डागर निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे।
विज्ञापन
प्रधान बोले, पहली प्राथमिकता अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान
जीत के बाद नवनिर्वाचित प्रधान बंशीलाल ने कहा कि महेंद्रगढ़ में अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा महेंद्रगढ़ में एडीजे कोर्ट, लेबर व कंज्यूमर कोर्ट लाना उनकी प्राथमिकता रहेगा। सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर बार की मांगों एवं समस्याओं को प्रमुखता से लिया जाएगा। बंशीलाल यादव के सिर महेंद्रगढ़ बार का पांचवीं बार प्रधान का ताज सजा है।
लघु सचिवालय के भवन निर्माण का कार्य रहेगा प्राथमिकता
एसोसिएशन के हितों में सदैव कार्य किया जाएगा। इसके अलावा एसोसिएशन की मांगों को प्रमुखता के आधार पर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा। वहीं नए लघु सचिवालय के भवन का कार्य शीघ्रता से पूरा कराने की दिशा में प्रयास रहेगा। - दीपक चौधरी, प्रधान बार एसोसिएशन कनीना
यूं चला कनीना बार एसोसिएशन का चुनाव
कनीना बार एसोसिएशन के लिए 122 मतों में से 119 मत पड़े। प्रधान पद के लिए 3 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें सुनील रामबास 57, दीपक चौधरी कनीना 61 व विक्रम ककराला को एक वोट मिले। इस प्रकार दीपक चौधरी प्रधान पद के लिए चुने गए हैं। उप प्रधान के लिए 2 प्रत्याशी मनीष कौशिक और ममता यादव मैदान में थे। जिनमें मनीष कौशिक को 79 तथा ममता यादव को 40 वोट मिले। इसी प्रकार सचिव पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें से सुनील काकरालिया को 83 वोट और देवेंद्र चौहान को 36 वोट मिले। कोषाध्यक्ष के लिए भास्कर चौधरी व सह सचिव के लिए रामकुमार यादव रामबास को निर्विरोध चुना गया था।
बता दें कि कनीना बार में प्रधान पद के लिए 9 लोगों ने आवेदन किए थे। इस विषय में जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी विजय सिंह व अभिषेक यादव ने बताया कि नाम वापस लेने के बाद प्रधान पद की दावेदारी के लिए तीन उम्मीदवार सुनील यादव रामबास, दीपक चौधरी कनीना व विक्रम ककराला ही मैदान में बचे थे। इसी प्रकार से उपप्रधान पद के लिए तीन अधिवक्ताओं ने आवेदन किया था। लेकिन नामांकन पत्र वापस लेने के बाद दो उम्मीदवार ममता यादव व मनीष कौशिक ही मैदान में बचे थे। सचिव पद के लिए देवेंद्र चौहान व सुनील ककराला रहे। कोषाध्यक्ष के लिए भास्कर चौधरी व सह सचिव के लिए रामकुमार यादव रामबास को निर्विरोध चुना गया है। इस दौरान प्रधान कुलदीप रामबास, पूर्व प्रधान हरीश गाहड़ा, रामनिवास शर्मा, योगेश गुप्ता, अखिल अग्रवाल, विचित्र अत्री, संदीप यादव, राकेश नंबरदार, वीरेंद्र दीक्षित, गिरवर लाल कौशिक, पूर्व प्रधान रमेश कौशिक, कुलदीप, पवन प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।