फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bank manager steals 35 quintal from outside house under construction

बैंक मैनेजर के निर्माणाधीन घर के बाहर से 35 क्विंटल सरिया चोरी

Wed, 12 Feb 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bank manager steals 35 quintal from outside house under construction
विष्णु कॉलोनी में मकान पर चलते कार्य को दिखाता पीड़ित ज्ञानेंद्र। - फोटो : Narnol
विष्णु कालोनी में बैंक मैनेजर के निर्माणाधीन मकान से बाहर से 35 क्विंटल सरिया चोरी हो गया। चोरों की यह करतूत सीसीटीवी में रिकार्ड हुई है। रात 2 बजे के करीब चोर एक कैंटर में आए। सरिया को लोड कर रेलवे फाटक की ओर से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अनाज मंडी के आढ़ती ज्ञानेंद्र ने बताया कि उसका बेटा अंकित गुरुग्राम में ओबीसी बैंक में मैनेजर हैं। उनका विष्णु कालोनी में प्लाट है। जिस पर वह मकान निर्माण करा रहे हैं। अंकित के पिता ज्ञानेंद्र मकान निर्माण का कार्य देख रहे हैं। ज्ञानेंद्र ने बताया कि उन्होंने मकान निर्माण में छत के लेंटर के लिए 35 क्विंटल सरिया मंगाया था। मंगलवार की सुबह निर्माणाधीन मकान पर गए तो वहां से सरिया गायब था। उन्होंने पास के मकान में लगे सीसीटीवी को खंगाला। जिसमें पता लगा कि रात 2.10 पर एक कैंटर गाड़ी इस ओर आई। यह गाड़ी 3.05 पर जाती दिख रही है। इस गाड़ी में ही सरिया चुराया गया। ज्ञानेंद्र ने बताया कि यहां सीसीटीवी में गाड़ी के नंबर नहीं दिख रहे थे। इस कारण उन्होंने रेलवे फाटक पर लगे सीसीटीवी की रिकार्डिंग देखी। जिसमें कैंटर गाड़ी आती दिख रही है। यह कैंटर लाल रंग की थी। उन्होंने बताया कि सरिया की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। ज्ञानेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार जांच की जा रही है। सीसीटीवी रिकार्डिंग की भी जांच करेंगे। आसपास के लोगों से भी इस बारे में पूछताछ की जाएगी। जल्द ही चोरों तक पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाबीर सिंह, एसएचओ, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed