फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bank employee who opened account to transfer fraudulent amount arrested

Mahendragarh-Narnaul News: ठगी की राशि ट्रांसफर करने के लिए खाता खोलने वाला बैंककर्मी गिरफ्तार

Tue, 29 Oct 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 29 Oct 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bank employee who opened account to transfer fraudulent amount arrested
फोटो नंबर-16पुलिस गिरफ्त में साइबर ठगी के आरोपी। स्रोत-पुलिस
नारनौल। साइबर फ्रॉड के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी टेलीग्राम टास्क/टेलीग्राम पर ऑनलाइन कार्य का झांसा देकर साइबर फ्रॉड करने मामले में संलिप्त थे।
विज्ञापन

मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना टीम ने पहले एक आरोपी मंगोलपुरी दिल्ली के मनोज को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जांच में पता लगाया कि साइबर फ्रॉड के मामले में आरोपियों का जो खाता प्रयोग हुआ था। इससे पूछताछ में पुलिस ने अन्य आरोपियों के बारे में पता लगाया और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी कस्तूरबा नगर थाना विवेक विहार शहादरा दिल्ली के राहुल और ऊष्मापुर थाना सीलमपुर उत्तर पश्चिम दिल्ली के मानवेंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल फर्जी खाते खुलवाने का काम करता था और खातों के लिए फर्जी मोबाइल नंबर उपलब्ध कराता था। पुलिस ने आरोपी से 15 हजार रुपये व एक मोबाइल बरामद किया है। आरोपी मानवेंद्र इंडसइंड बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत था, फर्जी करंट अकाउंट खोलता था। पुलिस ने आरोपी से 50 हजार रुपये और एक मोबाइल बरामद किया है। दोनों आरोपी अकाउंट से संबंधित किट साइबर ठगों को भेज देते थे। दोनों आरोपियों का खातों में आई राशि में हिस्सा होता था। पुलिस ने जांच में पता लगाया कि साइबर ठगी के इस मामले में प्रयोग हुए इस खाते का इस्तेमाल देश भर में करीब 57 शिकायतों में करीब साढ़े तीन करोड़ की ठगी में हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed