{"_id":"656f6e71d05b83b9a006d038","slug":"bank-defrauded-of-rs-480-lakh-in-the-name-of-gold-loan-case-registered-narnol-news-c-203-1-sroh1010-5660-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गोल्ड लोन के नाम पर बैंक को लगाई 4.80 लाख रुपये की चपत, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गोल्ड लोन के नाम पर बैंक को लगाई 4.80 लाख रुपये की चपत, मामला दर्ज
Wed, 06 Dec 2023 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर गांव बुचावास निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ 4.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। बैंक के क्षेत्रीय अधिकारी की शिकायत पर गांव बुचावास निवासी सुरेंद्र सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना महेंद्रगढ़ को दी शिकायत में एक निजी बैंक के अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि गत एक नवंबर को सुरेंद्र सिंह की कॉल आई थी।उसने बताया था कि उसका पहले से ही किसी अन्य महेंद्रगढ़ के एक बैंक की शाखा में गोल्ड लोन चल रहा है और वहां से गोल्ड लोन भरने के बाद उसकी शाखा में गोल्ड लोन कराना है। इसके बाद सुरेंद्र सिंह के बैंक खाते में 4.80 लाख रुपये की राशि डाली गई। इसके बाद कुछ लोगों ने साजबाज कर बैंक में गिरवी रखा सोना भी उसे लोटा दिया, जिसके बाद शिकायतकर्ता की ओर से न राशि जमा कराई और न ही सोना। परिजनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने भी गुमराह किया। बैंक अधिकारी अमित सिंह ने सुरेंद्र सिंह धोखाधड़ी में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर राशि की दिलाने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।