फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Baljeet wrestler of Baghot won the wrestling of 11 thousand rupees

बाघोत के बलजीत पहलवान ने जीती 11 हजार रुपये की कुश्ती

Thu, 28 Jul 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Baljeet wrestler of Baghot won the wrestling of 11 thousand rupees
कनीना। उपमंडल के गांव बाघोत में बाघेश्वर धाम मेले में ग्राम पंचायत की तरफ से कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। बाघोत गांव के बलजीत पहलवान ने 11 हजार रुपये की कुश्ती जीतकर दंगल जीता। बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने कुश्ती दंगल की शुरूआत की। मंदिर कमेटी के सदस्य महिपाल ने बताया कि कुश्ती दंगल में हरियाणा ही नहीं राजस्थान में यूपी के खिलाड़ियों ने भाग लिया। विजेता खिलाड़ी को एसडीएम सुरेंद्र सिंह व ग्रामीणों ने नकद राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

एसडीम सुरेंद्र सिंह ने कहा कि खेल में हार-जीत होती रहती हैं लेकिन कभी भी खिलाड़ी को हताश नहीं होना चाहिए। शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को खेल में भी अपना भविष्य बनाना चाहिए। हरियाणा व केंद्र सरकार खिलाड़ियों के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध करवा रही है। निवर्तमान सरपंच विनोद ने बताया कि बाघोत गांव के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना दम दिखा चुके हैं। इस दौरान ग्राम सचिव अनील, एसडीएम स्टेनो वीरेंद्र का भी ग्रामीणों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed