{"_id":"64ab0a2f5e9b671a3d0c0584","slug":"bahadur-singh-defeated-his-rival-by-28-votes-in-village-khodma-narnol-news-c-196-1-nnl1004-1905-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गांव खोड़मा में बहादुर सिंह ने 28 वोटों से प्रतिद्वंद्वी को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गांव खोड़मा में बहादुर सिंह ने 28 वोटों से प्रतिद्वंद्वी को दी मात
Mon, 10 Jul 2023 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
मतदान के लिए लाईन में खड़े ग्रामीण।
नारनौल/मंडी अटेली। नारनौल व मंडी अटेली में हुए पंचायत उप चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। चुनाव को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया और सुबह से ही लोग मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच गए थे। प्रशासन की तरफ से भी पोलिंग बूथ पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। युवा मतदाताओं में भी मतदान करने को लेकर काफी उत्साह दिखा।
नारनौल क्षेत्र के खोड़मा गांव में सरपंच पद के लिए रविवार को शांति पूर्वक मतदान संपन्न हो गए। सुबह से ही मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंचने शुरू हो गए थे। प्रशासन की तरफ से भी पोलिंग बूथ पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। गांव खोड़मा में सात उम्मीदवारों ने सरपंच पद के लिए नामांकन किया था। रविवार को कुल 1101 मतों में से 980 मतदान हुए। इसमें बहादुर सिंह को 490, कुराडाराम को 462, शेर सिंह को तीन, प्रमोद को दो, सत्यप्रकाश को एक, सतीश को 22 व धर्मेंद्र को एक वोट मिला। इस चुनाव में बहादुर सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी कुरड़ाराम को 28 वोटों से मात देकर विजय प्राप्त की। वहीं अन्य चार प्रत्याशी एक-दो मतों तक ही सीमित रह गए। जैसे ही चुनाव का परिणाम जारी हुआ तो बहादुर सिंह के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इससे पहले की योजना में भी नवनिर्वाचित सरपंच बहादुर सिंह की पुत्र वधू सरपंच थी। बता दे कि बीते वर्ष बहादुर सिंह का फार्म रद कर दिया गया था जिसकी वजह से उसे हाईकोर्ट तक जाना पड़ा था।
आरती बनी सलीमपुर की सरपंच
फोटो-28
गांव सलीमपुर में सरपंच पद का मतदान हुआ। इसमें कुमारी आरती ने 914 वोट प्राप्त करके जीत हासिल की, वहीं दूसरे नंबर पर सुषमा देवी ने 776 वोट हासिल किए। उपचुनाव को लेकर गांव में तीन महिलाएं मैदान में थी, जिनमें से ग्रामीणों ने मतदान के बाद विजयश्री का ताज कुमारी आरती के पक्ष में रख दिया। चुनाव प्रक्रिया दिन भर शांतिपूर्ण रूप से चली। 2075 मतों में से 1749 मतों का प्रयोग किया, जिसमें आरती विजय हुई।