फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bachod airstrip will be able to land at night also

बाछौद हवाई पट्टी पर रात में भी उतर सकेंगे विमान

Fri, 12 Mar 2021 10:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Bachod airstrip will be able to land at night also
गांव मिर्जापुर बाछौद स्थित हवाई पट्टी के दिन बहुरने वाले हैं। प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 में बाछौद हवाई पट्टी पर विमानों की नाइट लैंडिंग के लिए बजट का प्रावधान किया है। लोगों का मानना हैं कि भविष्य में नारनौल से भी हिसार जैसी हवाई टैक्सी शुरू हो सकेगी। इससे निजामपुर लॉजिस्टिक हब को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

बता दें कि नागरिक उड्डयन विभाग हरियाणा द्वारा करीब 45 साल पूर्व नारनौल से दस किलोमीटर दूर बाछौद गांव में हवाई पट्टी का निर्माण किया गया था। निर्माण के बाद से 2010 तक इस हवाई पट्टी की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इससे पूर्व तक यहां केवल वीआईपी आने पर विमान उतरते थे। इसके कारण इसका समुचित उपयोग नहीं हो पाया। साल 2010 में प्रदेश सरकार के सहयोग से एयरो स्पोर्ट्स सेंटर की स्थापना की गई। जिसके बाद हालात में सुधार हुआ, लेकिन बीच में एयरो स्पोर्ट्स सेंटर पर गतिविधियां बंद हो गई थी। कुछ साल बाद इसे दोबारा से एयरो स्पोर्ट्स शुरू हुआ।
विज्ञापन

55 एकड़ में है हवाई पट्टी
गांव बाछौद स्थित हवाई पट्टी 55 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है। इसके आसपास करीब 100 एकड़ जमीन खाली पड़ी है, जो सिविल एविएशन हरियाणा की है। यहां पर बनी हवाई पट्टी की लंबाई करीब दो किलोमीटर है। इस पर एक बार में पांच चार्टर विमान उतारे जा सकते हैं। आपात स्थिति में फिलहाल यहां कोई एक बड़ा विमान भी उतारा जा सकता है। बाछौद हवाई पट्टी काफी महत्वपूर्ण है। सड़क से हवाई पट्टी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से करीब 120 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल ये हैं सुविधाएं
सिविल एविएशन चंडीगढ़ द्वारा संचालित इस हवाई पट्टी की देखरेख के लिए यहां पर एक चौकीदार की ड्यूटी भी लगाई गई है। नागरिक उड्डयन विभाग चंडीगढ़ की ओर से एक गेस्ट हाउस भी बनाया है। जहां पर एक वीआईपी रूम, एक हाल, एक रसोई घर, गाड़ी पार्किंग की सुविधा के अलावा दो शौचालय व दो स्नानघर व पानी की पूरी व्यवस्था है। यहां से मात्र दस किलोमीटर दूर नारनौल और चार किलोमीटर दूर अटेली कस्बा है। रेल के मामले में हवाई पट्टी के पास ही मिर्जापुर बाछौद स्टेशन भी है।
वर्जन
नाइट लैंडिंग की सुविधा उपलब्ध होने से बाछौद हवाई पट्टी पर वाहनों की लैैंडिंग 24 घंटे में हो सकेगी। इसके लिए पट्टी पर लाइटों समेत अन्य इंतजाम कराने होंगे। अभी साढ़े तीन हजार फीट की पट्टी है। मेंटिनेंस और ट्रेनिंग के विमान अभी आते हैं। सरकार द्वारा बजट मिलने से पट्टी का विकास हो सकेगा।
अशोक कुमार, ऑपरेशन मैनेजर बाछौद हवाई पट्टी
हवाई पट्टी पर सरकार सेवाएं बढ़ा रही है। इससे नारनौल से भी भविष्य में हवाई टैक्सी सेवा शुरू हो सकेगी। निजी कंपनियों के सहयोग से यहां हवाई सेवा को बेहतर किया जा सकेगा। सरकार ने अच्छा कदम उठाया है।

पवन बाछौदिया, सामाजिक कार्यकर्ता
हवाई पट्टी पर सुविधाएं बढ़ने से छोटे वाहनों का परिचालन हो सकेगा। सरकार को इसकी क्षमता भी बढ़ानी चाहिए। इससे भविष्य में लॉजिस्टिक हब के कारोबारियों को भी लाभ मिलेगा।
ओमप्रकाश यादव, अटेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed