{"_id":"695411a2f6ee9475080bda41","slug":"baba-sadh-cricket-mahakumbh-with-a-prize-money-of-rs-171-lakh-to-begin-from-january-2-narnol-news-c-203-1-mgh1004-122865-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 1.71 लाख का ईनामी बाबा साध क्रिकेट महाकुंभ का शुभारंभ 2 जनवरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 1.71 लाख का ईनामी बाबा साध क्रिकेट महाकुंभ का शुभारंभ 2 जनवरी से
विज्ञापन
फोटो संख्या:84- बाबा साध क्रिकेट स्टेडियम खरकड़ा आकोदा---स्रोत- ग्रामीण
महेंद्रगढ़। गांव आकोदा में बाबा साध खेल स्टेडियम खरकड़ा में दो जनवरी से 45वां बाबा साध क्रिकेट महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। आयोजक कमेटी की ओर से खेल स्पर्धाओं के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बाबा साध क्रिकेट महाकुंभ में देशभर से 24 टीमें हिस्सा लेंगी। बाबा साध क्रिकेट प्रतियोगिता के सदस्य अनिल व महेंद्र ने बताया कि दो जनवरी को प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा।
शुभारंभ के अवसर पर मुख्यातिथि महेंद्रगढ़-भिवानी के सांसद चौधरी धर्मवीर व विधायक कंवर सिंह यादव रहेंगे। फाइनल के दौरान मुख्यातिथि पूर्व विधायक राव दान सिंह होंगे। महाकुंभ में आईपीएल, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी टीमों में शामिल होंगे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में यह टीमें होगी शामिल
बाबा साध क्रिकेट महाकुंभ में 24 टीमें हिस्सा लेंगी। 21 टीमों ने अपना पंजीकरण करवा दिया गया है। बाकी तीन टीमों का पंजीकरण किया जाएगा। इनमें जयपुर, पंजाब, भटिंडा, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम, दादरी कोसली, डीघल, भिवानी, दिल्ली सहित अन्य टीमें शामिल है। दो जनवरी को महाकुंभ का शुभारंभ पर लड़कियों के क्रिकेट मुकाबले से करवाया जाएगा। वहीं दो से दस जनवरी तक लीग मुकाबला, 11 व 12 जनवरी को क्वार्टर फाइनल, 13 जनवरी को सेमीफाइनल तथा 14 जनवरी को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -
क्रिकेट महाकुंभ में ये होंगे पुरस्कार
क्रिकेट में विजेता टीम को 1.71 लाख रुपये, उपविजेता टीम को 1.11 लाख दिया जाएगा। क्रिकेट मैन ऑफ द सीरीज को स्कूटी दी जाएगी। मैन ऑफ द मैच फाइनल में 11 हजार दिए जाएंगे। इसके साथ बेस्ट बॉलर व फिल्डर भी सम्मानित किए जाएंगे।