{"_id":"60f46fbc8ebc3e6800362996","slug":"ayushman-it-is-necessary-to-male-a-golden-card-narnol-news-rtk618205766","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान योजना का लाभ लेने के लिए गोल्डन कार्ड बनवाना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान योजना का लाभ लेने के लिए गोल्डन कार्ड बनवाना जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने के लिए गोल्डन कार्ड बनवाना आवश्यक है। योजना के तहत जरूरत पड़ने पर नागरिक अस्पताल व प्राईवेट पैनल अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक की धनराशि का निशुल्क उपचार लेने का पात्र है। लाभार्थी देशभर में कहीं भी आयुष्मान भारत योजना के तहत आने वाले प्राईवेट अस्पतालों में अपना उपचार करवा सकते हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिला में इस समय इस योजना के तहत 101071 लाभार्थियों का कार्ड बन चुका है। पिछले लगभग 3 साल में इसी योजना के तहत 5606 लाभार्थियों ने 43679027 रुपये का फायदा उठाया है। उन्होंने बताया कि 7257060 रुपये का सरकारी अस्पतालों व 36421967 रुपये का निजी अस्पतालों में लिया गया है। योजना के तहत अब तक 1613 लाभार्थियों को कोरोना की जांच व इलाज का लाभ भी दिया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड का लाभ जिला में निरंतर लाभार्थियों द्वारा उठाया जा रहा है। पात्र व्यक्ति को गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड व राशन कार्ड/प्रधानमंत्री पत्र की प्रति साथ लेकर जाना होगा।
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना के पैनल अस्पतालों की जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी डॉ. धर्मेश कुमार सैनी ने बताया कि जिला में योजना के पैनल पर मौजूद किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल पर निशुल्क व कॉमन सर्विस सेंटर पर 30 रुपये देकर अपने कागजात ले जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
आयुष्मान भारत योजना के पैनल अस्पतालों की जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी डॉ. धर्मेश कुमार सैनी ने बताया कि जिला में कुल 12 निजी अस्पतालों को इस पैनल पर लिया गया है इनमें विजय अस्पताल नारनौल, संवेदना अस्पताल नारनौल, शांति अस्पताल नारनौल, सिंघल अस्पताल नारनौल, हेमंत अस्पताल नारनौल, गेट्वेल अस्पताल नारनौल, इमरान (कान, नाक, गला) अस्पताल नारनौल, गंगा देवी पाण्डेय आई अस्पताल महेंद्रगढ़, कृष्णा आई अस्पताल नारनौल, गोयल नेत्र चिकित्सालय नारनौल, कृष्णा आई अस्पताल महेंद्रगढ़ व बंसल आई अस्पताल महेंद्रगढ़ शामिल है।
आयुष्मान भारत योजना के पैनल अस्पतालों की जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी डॉ. धर्मेश कुमार सैनी ने बताया कि आयुष्मान कार्ड 2011 में हुई आर्थिक जनगणना के आधार पर पात्र पाए गए नागरिक ही बनवा सकते हैं अपनी पात्रता जांचने के लिए नागरिक वेबसाइट mera.pmjay.gov.in या PMJAY app पर जाकर अपना नाम देख सकते हैं।