{"_id":"66b6979d94d6a8e5fc046444","slug":"awareness-rally-taken-out-to-stop-feticide-narnol-news-c-203-1-sroh1011-111337-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: भ्रूण हत्या रोकने के लिए जागृति रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: भ्रूण हत्या रोकने के लिए जागृति रैली निकाली
Sat, 10 Aug 2024 03:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 10 Aug 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
सतनाली। महिला और बाल विकास द्वारा शुक्रवार का गांव ढाढ़ोत में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और भ्रूण हत्या रोकने के लिए एक जागृति रैली निकाली गई। उपायुक्त मोनिका गुप्ता द्वारा 7 अगस्त को हरी झंडी दिखाकर इस प्रचार वाहन को रवाना किया गया था।
जिन गांवों में लिंगानुपात कम है उन गांव में प्रचार वाहन से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया है। रैली की अध्यक्षता गांव के सरपंच विजेंद्र सिंह और महिला व बाल विकास की सुपरवाइजर सीमा देवी द्वारा की गई। सरपंच विजेंद्र सिंह व सुपरवाइजर सीमा ने बताया कि भ्रूण हत्या महापाप है। हमें बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं करना चाहिए। आंगनवाड़ी वर्कर मुनेश ने बताया कि महिला एवं बाल विकास द्वारा बेटी होने पर बेटी की मां को सम्मानित किया जाता है। उन्होंने बताया कि बेटियां दो घरों के शिक्षित करती हैं। इस अवसर पर सुपरवाइजर सीमा देवी, सुरेश देवी आशा वर्कर, मुन्नी सुनीता, कमलेश, संतरा, शर्मिला, पिंकी, पूनम, हेमलता, बिमला, पूजा मौजूद रहीं।