फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Awareness rally held regarding road safety

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली निकाली

Tue, 12 Mar 2024 11:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 12 Mar 2024 11:46 AM IST
विज्ञापन
Awareness rally held regarding road safety
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैलाफ में सड़क सुरक्षा को लेकर सेमिनार व जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी धर्म सिंह के नेतृत्व में सात दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

धर्म सिंह ने कहा कि दिन प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करके इन दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है। उन्होंने स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की समय पर सहायता करके बहुत से लोगों की जान को बचाया जा सकता है। स्वयं सेवक घायलों के जीवन को बचाने के लिए अधिक से अधिक रक्तदान करें। प्रवक्ता जोगेंद्र कुमार ने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार सड़क हादसों में 80 फीसदी मरने वाले युवा होते हैं। प्राचार्य लोकेश कुमार व एसएमसी प्रधान सुमेर सिंह ने लोगों को सड़क सुरक्षा प्रति जागरूक करने के लिए एक जागरूकता रैली को विद्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वयंसेवकों ने बैनर व पट्टियों के माध्यम से ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर प्रवक्ता दयानंद, राकेश कुमार, होशियार सिंह, डाॅ. महताब, वेदप्रकाश, कमलेश, शर्मिला, सुमन, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed