फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Awareness is the most powerful medium to prevent cyber crime: Udaybhan

साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता की सबसे सशक्त माध्यम : उदयभान

Thu, 04 Apr 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 04 Apr 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Awareness is the most powerful medium to prevent cyber crime: Udaybhan
फोटो संख्या:70- राजकीय महिला औद्योगिक प्र​शिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में छात्राओं को साइबर के प्
महेंद्रगढ़। साइबर जागरूकता दिवस के तहत थाना शहर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने महिला आईटीआई महेंद्रगढ़ में साइबर जागरूकता अभियान चलाया। थाना प्रभारी निरीक्षक उदयभान ने साइबर अपराध के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि आज की डिजिटल दुनिया में साइबर अपराधियों से बचने के लिए खुद को जागरूक व सावधान रखने की आवश्यकता है। पुलिस द्वारा आमजन को साइबर अपराध वारदातों के तरीकों के बारे में अवगत करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं कनीना में थाना सदर कनीना प्रभारी निरीक्षक रामनाथ ने एसपी अर्श वर्मा के निर्देशानुसार महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा आमजन को जागरूक करने के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाया। रामनाथ ने बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को साइबर जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। अभियान के तहत कनीना के एक निजी कॉलेज में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस द्वारा छात्राओं को साइबर अपराधों की रोकथाम व इससे बचने के उपाय बताए।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी
महेंद्रगढ़। पुलिस टीमों द्वारा स्कूलों, कॉलेजों व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में जाकर साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों, युवा वर्ग व आमजन को जागरूक किया जाता है। थाना सदर महेंद्रगढ़ पुलिस ने साइबर जागरूकता दिवस के तहत आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आकोदा में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता संदेश दिया। साइबर क्राइम के शिकार होते हैं तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर 1930 पर काल करें।

फोटो संख्या:70- राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में छात्राओं को साइबर के प्

फोटो संख्या:70- राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में छात्राओं को साइबर के प्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed