फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Awareness against drug abuse was created through rallies and dramas.

Mahendragarh-Narnaul News: रैली और नाटक के माध्यम से किया नशे के खिलाफ जागरूक

Tue, 28 Oct 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 28 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Awareness against drug abuse was created through rallies and dramas.
फोटो नंबर-12नशे के प्रति जागरूकता रैली निकालते पटीकरा स्कूल के विद्यार्थी। स्रोत-संस्थान
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटीकरा में सोमवार को तंबाकू मुक्त विद्यालय अभियान के तहत रैली निकाली गई और नुक्कड़ नाटक किया गया। रैली और नाटक के जरिये ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य ब्रह्मप्रकाश दहिया के दिशा-निर्देशन में विद्यार्थियों ने गांव पटीकरा की गलियों में तंबाकू छोड़ो रैली निकाली। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज का संदेश दिया।
विज्ञापन

रैली के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने गांव के गौरव चौक पर तंबाकू छोड़ो विषय पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से बच्चों ने बताया कि तंबाकू में पाए जाने वाले चार हजार से अधिक जहरीले तत्व कैंसर, फेफड़ों का रोग, दमा, खांसी, बालों का झड़ना, मोतियाबिंद, दांतों में सड़न, हृदय रोग आदि के कारण बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तंबाकू न केवल व्यक्ति को बल्कि उसके परिवार और समाज को भी नुकसान पहुंचाता है। प्राचार्य ब्रह्मप्रकाश दहिया ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता अभियान समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने में प्रभावी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने जीवन से तंबाकू को पूरी तरह त्याग दें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम में पूर्व प्रवक्ता भूप सिंह भारती, डॉ. सुषमा यादव, प्रवक्ता धर्मवीर, नरेंद्र कुमार, बबीता चावला, अनिल कुमार शर्मा, दीपक कुमार, श्रद्धानंद यादव, प्रीतम बागड़ी, विनोद कुमार, पृथ्वीराज, सुखवीर सैनी, संजय सैनी, अंकित लाटा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed