{"_id":"60b91bb58ebc3e5564658503","slug":"awaiting-inauguration-of-sub-depot-built-at-a-cost-of-about-rs-6-79-crore-narnol-news-rtk611398298","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगभग 6.79करोड़ रुपये की लागत से बने सब डिपो को उद्घाटन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगभग 6.79करोड़ रुपये की लागत से बने सब डिपो को उद्घाटन का इंतजार
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। लोक निर्माण विभाग एवं रोडवेज विभाग में आपसी तालमेल के नहीं चलते सब डिपो का शुभारंभ नहीं हो पा रहा। पहले आधारशिला रखे जाने के साढ़े तीन वर्ष बाद काम शुरू हुआ और अब काम पूरा होने के पांच महीने बाद उद्घाटन नहीं किया जा रहा।
जनवरी माह में रोडवेज विभाग के अधिकारियों ने इसका निरीक्षण किया था तो कुछ कमियां लोक निर्माण विभाग को बताई थी। अभी तक वो कमियां सही नहीं हो पाई है। लोक निर्माण विभाग के जेई ने बताया कि उनको मौखिक रूप से बताया गया था लिखित में कोई लेटर नहीं आया है। वहीं जीएम नारनौल डिपो ने कहा कि वो डिपो तब तक हेंडओवर नहीं लेंगे जब तक कमियों को सहीं नहीं कर दिया जाता। दोनों विभागों में तालमेल की वजह से क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
बता दें कि सीएम मनोहरलाल ने 9 अप्रैल 2016 को महेंद्रगढ़ में आयोजित प्रगति रैली में सब डिपो की आधारशिला रखी थी। तकनीकी कारणों के चलते प्रोजेक्ट करीब तीन साल तक फाइलों में ही अटका रहा। सब डिपो के निर्माण के लिए 6.79 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। 20 जुलाई 2019 को तात्कालिक परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार, तात्कालिक शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने महेंद्रगढ़ में बस अड्डा परिसर में सब डिपो के निर्माण का शुभारंभ किया था। निर्माण कार्य दिसंबर 2019 में शुरू हुआ था। ठेकेदार ने एक वर्ष में इसका कार्य पूरा कर दिया था।
विज्ञापन
ठेकेदार ने काम पूरा कर जनवरी में सौंप दी थी चाबी
वर्कशॉप का काम कर रहे ठेकेदार ने काम पूरा कर जनवरी माह में इसकी चाबी लोक निर्माण विभाग को सौंप दी थी। लोक निर्माण विभाग ने परिवहन विभाग को उसी माह में काम पूरा होने का लेटर भेज दिया था। 10 फरवरी को परिवहन विभाग के डिप्टी ट्रांसपोर्ट कंट्रोलर प्लानिंग एवं डेवलपमेंट सरबजीत मान तथा अन्य अधिकारी चंडीगढ़ से निरीक्षक के लिए पहुंचे थे। जीएम नवीन शर्मा भी उनके साथ मौजूद थे। इस दौरान टीम ने लोक निर्माण विभाग के जेई विनय कुमार को भवन में कुछ कमियां बताई थीं और उनको ठीक करने के लिए कहा गया था। अभी तक वो कमियां दुरुस्त नहीं की गई हैं। इसी वजह से परिवहन विभाग वर्कशॉप लेने को तैयार नहीं है।
बसों का बेड़ा होगा शामिल:
महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर लॉकडाउन से पहले रात को 30 रोडवेज बसें तथा 32 सहकारी समिति की बसों का ठहराव होता रहा है। सब डिपो बन जाने से बस स्टैंड से 35 से 50 बसों का बेड़ा शामिल किया जाएगा।
20 हजार यात्रियों को होगा फायदा:
इससे क्षेत्र के करीब 20 हजार लोगों को फायदा होगा। महेंद्रगढ़ से नारनौल, जयपुर, जोधपुर, कोटा, रोहतक, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, चंडीगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली सहित अन्य शहरों के लिए देर रात तक की बस सेवा शुरू हो सकेगी। अल सुबह चलने वाली बसों की संख्या में भी विस्तार हो सकेगा।
पेट्रोल पंप का कार्य नहीं हुआ पूरा:
इसके अलावा यहां एक पेट्रोल पंप भी स्थापित किया जाना है। इसके लिए 11 विभागों से एनओसी लेनी पड़ेगी। रोडवेज विभाग की ओर से यह अंडर प्रोसेस है। उम्मीद की जा रही है जल्द ही पेट्रोल पंप स्थापित हो जाएगा।
हमारे पास रोडवेज विभाग की ओर से कमियां बताने का कोई लेटर नहीं आया है। हाई मास्क लाइटें, पंखें, वाल्व आदि हैंड ओवर के समय लगा देंगे। पहले लगाने पर चोरी होने का खतरा है। निरीक्षण के बाद भी हम रोडवेज विभाग को हैंडओवर करने के लेटर लिखा जा चुका है।
- विनय, जेई, लोक निर्माण विभाग।
रोडवेज विभाग को हमारे अधिकारियों ने भवन में कुछ कमियां बताई थीं। वो कमियां पूरी किए जाने का लेटर हमें दे दे। उसके बाद मैं चेक कर हमारे अधिकारियों को अवगत करवा दूंगा। बाद में वो स्वयं चेक करने आएंगे। इसके बाद सब डिपो हैंडओवर किया जाएगा।
-नवीन शर्मा, जीएम, रोडवेज विभाग।