फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   auto,strike, narnaul,passenger,people, student

आटो चालक हड़ताल पर, लोग परेशान

Fri, 30 Sep 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 30 Sep 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
auto,strike, narnaul,passenger,people, student
आटो चालकों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मांगों के लिए आटो चालकों वीरवार को सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक हड़ताल पर रहे। इससे यात्रियों और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आटो चालक चितवन वाटिका में एकत्रित हुए और ट्रैफिक एसएचओ सांवत सिंह से मिलकर मांगों का समाधान करने की मांग की। इस दौरान आटो चालकों ने ट्रैफिक एसएचओ से आटो को शहर के महावीर चौक से बस स्टैंड, बस स्टैंड से महावीर चौक होते हुए अस्पताल व रेलवे स्टेशन तथा महावीर चौक से हीरो होंडा चौक तक जाने देने मांग की।
विज्ञापन


आटो चालकों ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा आटो चालकों को अपने निर्धारित स्थान पर जाने की बजाय बीच में रोक दिया जाता है। इससे सवारियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी दूर तक जाना पड़ता है, वहीं सवारियों को निर्धारित स्थान पर नहीं छोड़ने के कारण उन्होंने आटो में बैठकर जाना कम कर दिया है। जिस कारण उनकी आमदनी पर भी असर पड़ रहा है। दिनभर आटो चलाने के बाद भी उनका दैनिक खर्च नहीं निकल रहा है। इससे आटो चलाना घाटे का सौदा बन गया है।
विज्ञापन


हड़ताल के चलते यात्रियों को हुई परेशानी
आटो को महावीर से होकर नहीं जाने की मांग को लेकर आटो चालक वीरवार को सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक हड़ताल पर रहे। जिस कारण सुबह स्कूल, कालेज जाने वाले विद्यार्थियों के अलावा अस्पताल, रेलवे स्टेशन, हीरो होंडा चौक व बस स्टैंड आदि जगह जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों भी कर चुके है आटो चलाने की मांग
महावीर चौक से बस स्टैंड व हीरो होंडा आदि स्थानों तक आटो नहीं चलने से परेशान विद्यार्थियों ने बुधवार को एसडीएम सुरेश कांसवा व पुलिस अधीक्षक के नाम उनके रीडर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने पहले की भांति शहर में आटो चलाने की मांग की थी।


यात्रियों की परेशानी को देखते हुए जल्द ही आटो चालक यूनियन के प्रधान से बात करके कोई समाधान निकाला जाएगा। आटो चालक ऐसी व्यवस्था करे। जनता को कोई परेशानी न हो और उनकी वजह से शहर में जाम जैसी कोई समस्या पैदा न हो।
सांवत सिंह, ट्रैफिक एसएचओ, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed