फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Auto overturned after colliding with car, woman killed, 10 people including child injured

Mahendragarh-Narnaul News: कार से टकराकर ऑटो पलटा, महिला की मौत, बच्चे समेत 10 लोग घायल

Mon, 02 Mar 2026 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Auto overturned after colliding with car, woman killed, 10 people including child injured
फोटो नंबर- 10घटना में घायल 2 वर्षीय बच्ची। संवाद - फोटो : स्ंवाद
नारनौल। नारनाैल-सिंघाना रोड पर हमीदपुर के पास कार से टकराकर ऑटो पलटने से पटीकरा गांव निवासी रेशमी देवी की मौत हो गई जबकि एक बच्चा सहित 10 सवारी घायल हो गई। ऑटो में सवार लोग पटीकरा से बापड़ोली गांव में शोक व्यक्त करने जा रहे थे। वहीं एक युवक की गंभीर हालत बताई जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पटीकरा से ऑटो में सवार होकर करीब 14 लोग एनएच-11 से होते हुए बापड़ोली जा रहे थे। गांव हमीदपुर के पास बापडोली गांव की ओर जाने के लिए कट बना हुआ है। इस दौरान कार व ऑटों में टक्कर हो गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो का संतुलन बिगड़ने से पलट गया। वहीं कार भी संतुलन बिगड़ने से डिवाइडर से टकरा गई। हालांकि कार सवारों को हल्की चोट ही लगी बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं घटना की सूचना लोगों ने एंबुलेंस व पुलिस को दी जिसके बाद सभी घायलों को नारनौल के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया जहां डॉक्टरों ने रेशमी को मृत घोषित कर दिया।
मौके पर पहुंचे पीएसआई राकेश ने बताया कि घायल मरीज अभी बयान देने की हालात में नहीं है। वहीं, कार चालक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

यह लोग हुए घायल
ऑटो में सवार 50 वर्षीय चंद्र प्रकाश, 32 वर्षीय ललिता, 42 वर्षीय शशि बाला, 28 वर्षीय मौसम, 45 वर्षीय भुलिया देवी, 35 वर्षीय अशोक, 28 वर्षीय मोनिका, 39 वर्षीय सुमन, 2 वर्षीय निहांशी और 19 वर्षीय जार्ज कुमार घायल हो गए। बताया जा रहा है इनमें जार्ज कुमार की गंभीर हालात होने की वजह से परिजन उसे बहरोड़ लेकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed