फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   AU Small Finance Bank in Narnaul locked, miscreants stole Rs 4.04 lakh from locker

Haryana: नारनौल में एयू स्माल फाइनेंस बैंक में ताला तोड़ा, बदमाशों ने की लॉकर से 4.04 लाख रुपये की चोरी

Wed, 04 Sep 2024 12:07 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 04 Sep 2024 12:07 PM IST
सार

बैंक के मैनेजर गौरव नारंग ने बैंक की जांच की। अंदर पाई गई लोहे की अलमारी और लॉकर के ताले भी टूटे हुए थे। शिकायत में संदीप ने बताया कि 27 अगस्त को निखिल जैन से चार्ज में लिए गए 4,04,050 रुपये लॉकर से गायब मिले।

विज्ञापन
AU Small Finance Bank in Narnaul locked, miscreants stole Rs 4.04 lakh from locker
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल के गांव फैजाबाद में स्थित एयू स्माल फाइनेंस बैंक की उप शाखा में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने बैंक का शटर तोड़कर लॉकर में रखी 4,04,050 रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना का खुलासा तब हुआ जब बैंक में कार्यरत सीएसओ संदीप तीन सितंबर की सुबह बैंक पहुंचे और शटर का ताला टूटा हुआ पाया।

विज्ञापन

संदीप, जो कि पिछले दो वर्षों से एयू स्माल फाइनेंस बैंक के नारनौल शाखा में सीएसओ पद पर कार्यरत हैं, ने बताया कि वह 27 अगस्त से फैजाबाद शाखा में ड्यूटी कर रहे थे। दो सितंबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे उन्होंने फैजाबाद शाखा को बंद कर नारनौल शाखा के लिए प्रस्थान किया था। जब तीन सितंबर को सुबह साढ़े आठ बजे वे वापस फैजाबाद शाखा पहुंचे, तो शटर के दोनों ताले टूटे हुए मिले। उन्होंने तुरंत उच्च अधिकारियों और डायल 112 को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन

शटर खोलने के बाद, उन्होंने और बैंक के मैनेजर गौरव नारंग ने बैंक की जांच की। अंदर पाई गई लोहे की अलमारी और लॉकर के ताले भी टूटे हुए थे। शिकायत में संदीप ने बताया कि 27 अगस्त को निखिल जैन से चार्ज में लिए गए 4,04,050 रुपये लॉकर से गायब मिले। संदीप ने बताया कि 27 अगस्त के बाद से न तो कोई रकम जमा की गई थी और न ही निकाली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश शुरू कर दी है। बैंक में हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस बैंक के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed