{"_id":"6ad66172ca433a4dfe061101","slug":"atul-secures-5th-place-at-india-open-qualifies-for-nationals-narnol-news-c-196-1-nnl1005-146844-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अतुल ने इंडिया ओपन में हासिल किया 5वां स्थान, नेशनल के लिए क्वालीफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अतुल ने इंडिया ओपन में हासिल किया 5वां स्थान, नेशनल के लिए क्वालीफाई
विज्ञापन
फोटो नंबर- 21माता पुष्पा देवी व पिता सूबे सिंह के साथ शूटिंग खिलाड़ी अतुल।
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले के गांव करीरा निवासी शूटर अतुल ने एक सप्ताह में दो प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा साबित की है। भोपाल में आयोजित इंडिया ओपन में पांचवां स्थान हासिल कर उन्होंने नेशनल के लिए क्वालीफाई किया।
वहीं, अटेली में हुए जिला स्तरीय ट्रायल मुकाबलों में एकल और मिश्रित युगल वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त कर खेल महाकुंभ के लिए भी क्वालीफाई किया।
इंडिया ओपन में अतुल ने 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में 30 शॉट लगाकर 265 अंक हासिल किए। नेशनल के लिए क्वालीफाई करने का निर्धारित स्कोर 243 अंक था। प्रतियोगिता में अतुल दो दिन तक पहले स्थान पर रहे।
अंतिम दिन एक खिलाड़ी ने 266 अंक हासिल किए, जबकि अतुल समेत चार खिलाड़ियों के 265 अंक रहे।
इसके बाद टेन-एक्स प्वाइंट के पास लगे निशानों के आधार पर अतुल पांचवें स्थान पर रहे। अब वह दिसंबर में नई दिल्ली में होने वाले नेशनल ट्रायल में भाग लेंगे और खेल महाकुंभ में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
अतुल के पिता सूबे सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता पुष्पा देवी गृहिणी हैं। बेटे की उपलब्धियों से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। सूबे सिंह ने बताया कि अतुल ने एक साल पहले ही शूटिंग का अभ्यास शुरू किया था। कम समय में मिली सफलता पर उन्हें गर्व है।
अतुल ने बताया कि पिता से सेना के जवानों के निशाना लगाने के किस्से सुनकर उन्हें शूटिंग की प्रेरणा मिली। उनका लक्ष्य ओलंपिक सहित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतना है।