फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Atul Maheshwari scholarship will fulfill the dreams of meritorious students

Mahendragarh-Narnaul News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति से पूरे होंगे मेधावियों के सपने

Tue, 03 Sep 2024 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 03 Sep 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari scholarship will fulfill the dreams of meritorious students
फोटो- 15राकेश कुमार उप प्राचार्य।
नारनौल। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए आवेदन चल रहे हैं। छात्रवृत्ति परीक्षा 15 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इसमें कक्षा 9 व 10वीं के शीर्ष 23 छात्र-छात्राओं को 50 हजार रुपये और कक्षा 11 व 12वीं के शीर्ष 23 मेधावी छात्र-छात्राओं को 75 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए केवल वह विद्यार्थी पात्र हैं, जिसने पिछली वार्षिक परीक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। बीपीएल परिवार के विद्यार्थी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए पात्र हैं। इसका उद्देश्य है कि गरीब और कमजोर वर्ग के मेधावियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके और विद्यार्थी अपने सपनों को पूरा कर सकें। अमर उजाला की इस पहल के बारे में शिक्षकों का कहना है कि यह एक सराहनीय कदम है।
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति एक सराहनीय कदम है। इसके तहत कक्षा 9 व 10वीं के 23 और कक्षा 11 व 12वीं के 23 बच्चों का चयन किया जाएगा। छात्रवृत्ति की सहायता से आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं के सपनों को उड़ान मिलेगी। साथ ही यह छात्रवृत्ति परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए भी लाभदायक है, जिनका चयन छात्रवृत्ति के लिए नही हुआ है मगर उन्होंने छात्रवृत्ति परीक्षा दी है। क्योंकि इस तरह की परीक्षा से बच्चों के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और भविष्य में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरणा भी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राकेश कुमार, उप प्राचार्य मॉडल संस्कृत स्कूल, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed