{"_id":"69dbd81013b38e7dea0c45b1","slug":"atul-brings-glory-to-the-district-in-shooting-now-preparing-for-indian-team-trials-narnol-news-c-196-1-nnl1005-138466-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अतुल ने शूटिंग में बढ़ाया जिले का मान, अब भारतीय टीम ट्रायल की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अतुल ने शूटिंग में बढ़ाया जिले का मान, अब भारतीय टीम ट्रायल की तैयारी
विज्ञापन
फोटो नंबर- 22अतुल, शूटर
नारनौल। गांव करीरा निवासी अतुल (17) ने शूटिंग खेल में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। अतुल ने 10 मीटर एयर राइफल श्रेणी में प्री-स्टेट, स्टेट, प्री-नेशनल और नेशनल स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
अब अतुल अप्रैल माह के अंत में दिल्ली में होने वाले भारतीय टीम चयन ट्रायल के लिए खेल नर्सरी में कड़ी मेहनत से अभ्यास कर रहे हैं। उनका लक्ष्य राष्ट्रीय टीम में स्थान बनाना है।
अतुल के पिता सूबेसिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में हरियाणा पुलिस में कार्यरत हैं, जबकि माता पुष्पा देवी गृहिणी हैं। पिता से प्रेरित होकर अतुल ने वर्ष 2023 में शूटिंग की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
अभ्यास शुरू करने के मात्र एक माह बाद ही उन्होंने जिला स्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। तभी से उनका लगातार प्रदर्शन बेहतर होता गया और उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल कीं।
वर्जन :
ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीतना मेरा लक्ष्य है। कमजोरियों को दूर ट्रायल प्रतियोगिता के लिए नियमित रूप से खेल नर्सरी में अभ्यास कर रहा हूं। उम्मीद है कि बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहुंगा। -अतुल, शूटर